तुगलकी फरमान: पंचायत ने प्रेमी के मुंडे बाल, जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया

सहारनपुर। वेस्ट यूपी की पंचायतें आजकल अपने तुगलकी फरमानों के कारण काफी चर्चाओं में है। पंचायत द्वारा युवक को पेशाब पिलाए जाने का मामला ठंडा भी नहीं पड़ा था कि फिर से ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। सहारनपुर में पंचायत ने एक युवक के पहले बाल मुंडे और फिर जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया है। बता दें कि पंचायत में किसी युवक ने इस पूरे मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

Young man's hair cut in Saharanpur

सहारनपुर बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र निवासी एक युवती का गांव के ही रहने वाले एक गैर समुदाय के युवक से प्रेम प्रसंग चला आ रहा था। होली वाले दिन युवक अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए उसके घर गया था। जहां पर युवती के परिजनों ने युवक और युवती को आपस में मिलते हुए देख लिया। युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया था, लेकिन युवती की बदनामी के डर से मामले को दबा दिया गया।

कुछ दिनों बाद युवती के परिजनों ने आरोपी युवक को फिर से पकड़ लिया और युवक की पिटाई कर दी। इतना ही नहीं युवती के परिजनों ने गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत ने युवक पर गांव की लड़की के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तुगलकी फरमान सुना दिया। पंचायत में युवक के बाल मुंडे गए और फिर जूतों की माला पहनाकर युवक को पूरे गांव में घुमाया भी गया। बता दें कि जिस वक्त पंचायत में युवक के बाल मुंडे जा रहे थे उसी समय किसी ग्रामीण ने चुपके से इसकी वीडियो बना ली। युवक ने वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद युवक के परिजनों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष बिहारीगढ जितेंद्र कुमार ने बताया कि मामले को लेकर कुछ लोग थाने आए थे। जिन्होंने युवक के बाल मुंडेने और जूतों की माला पहनाने की शिकायत वरिष्ठ अधिकारियों से की थी। इस मामले में वीडियो में दिखाई दे रहे पांच लोगों को हिरासत मे लिया गया हैं। साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+