दलित छात्रा को उठाकर खेत में ले गया दबंग, किया रेप

दलित छात्रा को उठाकर खेत में ले गया दबंग, किया रेप

बुलंदशहर। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में घर में सो रही एक दलित नाबालिग छात्रा को गांव का ही दबंग युवक उठा ले गया। आरोपी है कि आरोपी ने खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने अहमदगढ़ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आरोपी अभी फरार है।

young man raped the girl in Bulandshahr

घटना बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र की है। बता दे कि 11वीं क्लास की छात्रा 5 अप्रैल को अपने चाचा के घर सो रही थी। पीड़िता का आरोप है कि गांव का ही एक दबंग युवक रात को घर में घुस आया। आरोपी छात्रा को घर से जबरन उठा ले गया। आरोप है कि आरोपी ने दलित छात्रा से खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन रेप किया। मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दे फरार हो गया। सुबह बदहवास अवस्था में छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

young man raped the girl in Bulandshahr

एसपी देहात पीके तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेप व हरिजन एक्ट आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। अहमदगढ़ थानाध्यक्ष को शीघ्र आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला महिला चिकित्सालय भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+