Akasa Air की फ्लाइट टिकट बुक करते समय सिर्फ एक शब्द टाइप करने पर मिलेगा 30% का डिस्काउंट, जानें डिटेल
Akasa Air द्वारा साल 2023 के अंत में एक शानदार ऑफर चलाया जा रहा है। इस ऑफर के तहत यदि आप घरेलू हवाई सफर के लिए टिकट बुक करते हैं तो आपको 30% का डिस्काउंट मिलेगा। इसके लिए कंपनी द्वारा एक कोड भी जारी किया गया है।
टिकट बुकिंग करते समय प्रोमो कोड में दिया गया शब्द इंटर करते आपको 30% का डिस्काउंट मिल जाएगा। इसके लिए कंपनी द्वारा वेबसाइट पर भी सूचना जारी की गई है और 20 दिसंबर से इसकी बुकिंग प्रारंभ हो गई है जो 27 दिसंबर तक चलेगी।

इस बारे में वन इंडिया हिंदी से बात करते हुए एयरलाइंस के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह द्वारा बताया गया कि एयरलाइंस द्वारा 20 दिसंबर से इस ऑफर को प्रारंभ किया गया है। जो भी यात्री इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं वह वेबसाइट पर विजिट करते हुए इसके बारे में जानकारी प्राप्त कर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि टिकट बुकिंग करते समय आपको एयरलाइन द्वारा दी गई यात्रा की अवधि का ही चयन करना पड़ेगा। निर्धारित अवधि में ही आप यात्रा करेंगे तो आपको इसका लाभ मिलेगा।
नए साल की इन तारीखों में कर सकते हैं यात्रा
उन्होंने यह भी बताया कि टिकट बुकिंग करते समय यह ध्यान देना होगा कि ऑफर केवल अकासा एयर "सेवर" किराए पर मान्य है। इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया की यात्रा के लिए 25 जनवरी 2024, 29 जनवरी 2024 को 23:59 बजे तक। और 21 मार्च 2024, 26 मार्च 2024 को 23:59 बजे तक तथा 28 मार्च, 2024, 01 अप्रैल, 2024 को 23:59 बजे के बीच ही हवाई यात्रा करने पर इसका लाभ मिलेगा।
इसके अलावा उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि जो भी यात्री ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं। वे वेबसाइट पर दिए गए टर्म्स एंड कंडीशन को पढ़ सकते हैं और उसी के अनुसार बुकिंग भी कर सकते हैं। वेबसाइट पर दिए गए ऑफर टैब का चयन करने के बाद Year End Sale पर दबाकर इसके बारे में जानकारी ली जा सकती है।









Click it and Unblock the Notifications