हमारी रैली के अलावा किसी और की रैली में गए तो श्राप लगेगा, पीलिया होगा: यूपी सरकार के मंत्री

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकगाश राजभर एक बार फिर से विवादित बयान देकर सूर्खियों में आ गए हैं। भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में एक रैली के दौरान कुछ ऐसा कहा, जिसके बाद वो लोगों की आलोचना के पात्र बन गए। रोजभर ने कहा कि अगर कोई उनकी रैली के अलावा किसी और पार्टी की रैली में जाएगा तो उसे श्राप लगेगा, उसे पीलिया हो जाएगा।

 Youll get jaundice if you attend rallies of other political parties, warns UP minister

मंत्री जी का ये बयान सुनकर रैली में मौजूद सभी लोग हैरान हो गए। वहीं इनके इस बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो लोगों को श्राप देने की बात कर रहे हैं। उन्होंने रैली में कहा कि जब तक मेरी पार्टी के लोग मेरा संदेश लेकर आपके बीच में नहीं आते, जब तक आप लोग किसी और की रैली में मत जाना। अगर किसी और की रैली में गए तो मेरा श्राप लग जाएगा। जो भी किसी और की रैली में जाएगा उसको पीलिया हो जाएगा और ठीक भी तभी होगा जब ओपी राजभर की दवाई लोगे।

उन्होने आगे कहा कि इसलिए मेरी सलाह मानो और बचकर रहो, आपको आगाह कर रहा हूं। उनका ये बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग के साथ-साथ विपक्षी दल भी उनके इस बयान पर उनपर कटाक्ष कर रहे हैं। आपको बता दें कि ओपी राजभर योगी सरकार से नाराज चल रहे है। उन्होंने बीजेपी सरकार पर जातिवाद और परिवारवाद का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी भी जाति देखकर टिकट देती है और मंत्री बनाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+