योगी के मंत्री बोले, सपा के इशारे पर हो रहा है विवेक हत्याकांड पर बवाल

वाराणसी। लखनऊ पुलिस ने बीती रात एप्पल कंपनी के एरिया मैनेजर विवेक तिवारी को दौड़ाकर गोली मार दी। इस गोलीकांड के बाद जहां पुलिस प्रशासन के सरकार को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है वहीं योगी के मंत्री इस गोलीकांड को सरकार की सफलता बता रहे हैं। योगी मंत्रिमंडल के सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह के बोल इस मामले में बिगड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार में कोई गलत एनकाउंटर नहीं हो रहा है। बोले, गोली उसे ही लग रही है जो वास्तव में क्रिमनल हैं और तो और मामले में उठ रहे विवाद को समाजवादी पार्टी की तिकड़म करार दिया।

yogis cabinet minister dharmpal singh reached to varanasi gave objectionable statement

उत्तर प्रदेश के सिंचाई मंत्री ने अपने वाराणसी के दौरे में अति अतिउत्साह में नजर आए। मीडिया से बात करते हुए जहाँ गन्ना किसानों के मदद की बात कही वहीं उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार के तारीफ में कसीदे पढ़ने से नहीं चुके। उन्होंने कहा कि काशी का सौभाग्य है कि यहां के सांसद देश के प्रधानमंत्री हैं। यही नहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए बोले कि जहां राजा का राज समाप्त होता है वहां से योगिराज शुरू होता है। हमारी सरकार तुष्टीकरण की बात नहीं करती बल्कि कुछ नया करने की बात करती है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को उनकी फसलों के नुकसान से बचाने के लिए करीब उन 100 स्थानों पर कृत्रिम बारिश की तैयारी में है जहां अक्सर सूखा पड़ता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+