Om Prakash Rajbhar से मिलने सुभासपा ऑफिस पहुंचे योगी के परिवहन मंत्री दयाशंकर, गठबंधन पर कही ये बड़ी बात
यूपी के परिवहन राज्य मंत्री दयाशंकर 30 मार्च को सुभासपा अध्यक्ष ओपी राजभर से मिलने ऑफिस पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच हुई मुलाकात के बाद सियासी सुगबुगाहट बढ़ गई है। इस बीच ओपी राजभर ने कहा कि निकाय चुनाव हम अकेले लड़ेंगे।

Om Prakash Rajbhar: नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी राजनैतिक दल निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। निकाय चुनाव की तैयारियों और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के मायावती को प्रधानमंत्री बनाए जाने का मुद्दा उठाए जाने के बाद योगी सरकार के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सुभासपा ऑफिस पहुंचे।
परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात की। मीडिया कर्मियों ने जब इस मुलाकात को लेकर परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर से सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि ओम प्रकाश राजभर वैचारिक रूप से भाजपा के साथ हैं। राजभर गरीबों मजदूरों, दलित और वंचितों की लड़ाई लड़ते है।
उन्होंने कहा कि जिस बात की ये लड़ाई लड़ते है पीएम मोदी और सीए योगी आदित्यनाथ उस लड़ाई को पूरा करते है। इस दौरान मीडिया कर्मियों ने ओपी राजभर द्वारा मायावती को पीएम बनाए जाने को लेकर दयाशंकर से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि पीएम का पद कहा खाली है। जब तक पीएम पद पर मोदी जी है तब तक प्रधानमंत्री पद खाली नहीं है।
उन्होंने कहा कि भविष्य में पीएम की कुर्सी खाली नहीं होगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि हम ओम प्रकाश राजभर को अपने साथ लाने की कोशिश में है। तो वहीं, जब इस बारे में सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से पूछा गया तो उन्होंने कहा, निकाय चुनाव हम अकेले लड़ेंगे। लेकिन, लोकसभा चुनाव आयेगा तो देखा जाएगा कि क्या करना है। हालांकि, भाजपा के साथ जाने के सवाल पर कहा कि अभी कोई ऐसा इरादा नहीं है।
Recommended Video

वहीं, परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के बीच हुई मुलाकात से सियासी सुगबुगाहट बढ़ गई है।












Click it and Unblock the Notifications