69000 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर योगी सरकार का मंथन 18 अगस्त को, शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी रहेंगे मौजूद
UP 69000 Teacher Recruitment Process: 69000 शिक्षक भर्ती पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में गहन मंथन शुरू हो गया है। इस मुद्दे पर रविवार 18 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
इस बैठक में शिक्षा मंत्री समेत विभाग से सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। खबर के मुताबिक, इस बैठक में तय होगा कि सरकार हाईकोर्ट के फैसले को लागू करेगी या इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रूख करेगी। क्योंकि, इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने 69000 सहायक शिक्षक भर्ती के लिए चयनित अभ्यर्थियों की नई सूची जारी करने का आदेश दिया है।

कोर्ट के आदेश के मुताबिक, यह नई मेरिट लिस्ट 90 दिन में सरकार को जारी करनी होगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट की डबल बेंच ने 1 जून 2020 और 5 जनवरी 2022 की चयन सूची सूची को दरकिनार करते हुए तीन महीने के भीतर नई चयन सूची तैयार की जाए। यह निर्णय उन शिक्षकों को प्रभावित करता है जो वर्तमान में उन पिछली सूचियों के आधार पर कार्यरत हैं।
हालांकि, कोर्ट ने आदेश में कहा कि फिलहाल कार्यरत किसी सहायक शिक्षक पर विपरीत असर पड़ता है तो मौजूदा सत्र का लाभ दिया जाए ताकि छात्रों की पढ़ाई पर खराब असर न पढ़ें। खबर के मुताबिक, 69 हजार शिक्षकों की भर्ती में आरक्षण अनियमितता का मामला काफी लंबे वक्स से हाईकोर्ट में लंबित था।
अब इस मामले पर हाईकोर्ट का फैसला आ गया है। कोर्ट ने योगी सरकार को अगले 3 महीने के अंदर नई मेरिट लिस्ट तैयार करने का आदेश दिया है। इसमें आरक्षण के नियमों और बेसिक शिक्षा नियमावली के तहत करने के आदेश दिए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications