यूपी: शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में अभी और कितने दिन लगेंगे, लिखित में दे योगी सरकार: कोर्ट
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश की 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में धांधली व अनियमितता की शिकायत को लेकर चल रही जांच अभी पूरी नहीं हो सकी है। इस बाबत इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में गुरुवार को योगी सरकार की ओर से जांच की प्रगति रिपोर्ट में यह जवाब दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि अभी शिक्षक भर्ती की जांच पूरी नहीं हो सकी है। इसलिए किसी पर भी आरोप तय नहीं किए जा सकते हैं। गड़बड़ियां किसने की है इसकी पहचान जांच पूरी होने के बाद हो सकेगी और अभी जांच में समय लगेगा। इस पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कड़े शब्दों में सरकार से पूछा कि वह खुद ही बताएं कि कितने दिन में जांच पूरी हो जाएगी। मामले में कोर्ट ने सरकार को 7 दिन में हलफनामा देकर डेडलाइन बताने को कहा है। यानी शिक्षक भर्ती की जांच सरकार कितने दिन तक करेगी इसकी लिखित जानकारी अब कोर्ट को देनी होगी। इस मामले की अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को तय की गई है और इसी दिन सरकार को हलफनामा देकर जांच की डेडलाइन बतानी पड़ेगी।

क्या हुआ हाई कोर्ट में
शिक्षक भर्ती को लेकर हाईकोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान गुरुवार को योगी सरकार की ओर से शिक्षक भर्ती की जांच कर रही 3 सदस्यीय कमेटी की प्रगति रिपोर्ट पेश की गई। हाईकोर्ट ने जांच की प्रगति रिपोर्ट में अभी तक किसी पर आरोप तय होने और कोई निष्कर्ष निकाले जाने पर सरकार से जवाब मांगा। इस पर सरकारी वकील द्वारा बताया गया कि जांच में अभी और समय लगेगा और जांच पूरी होने के बाद ही सच सामने आएगा इसलिए और वक्त दिया जाना चाहिए। फिलहाल हाईकोर्ट ने जांच समिति की प्रगति रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है और सरकार से जांच पूरी कर लेने की तिथि पूछी है ।
अब सरकार को क्या बताना होगा
इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर अब सरकार को अगले सात दिनों में एक नया हलफनामा दाखिल करना होगा। जिसमें उसे बताना होगा कि अब तक जांच समिति ने क्या-क्या किया है और अभी तक होने वाली जांच के आधार पर आगे क्या कार्रवाई की जाएगी? सरकार के हलफनामे में जांच की आखिरी तारीख भी तय होगी और यह साफ होगा कि जांच कितने समय में पूरी हो जाएगी। इस मामले की सुनवाई जस्टिस इरशाद अली की एकल बेंच कर रही है और इसकी अगली सुनवाई 8 अक्टूबर को तय की गई है।
ये भी पढ़ें- यूपी: अच्छी लड़की और पैसों के लालच में पति ने पत्नी को घर से निकाला, न्याय के लिए दर-दर भटक रही महिला
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications