एक्शन में सीएम योगी, 33 IAS अधिकारियों के तबादले, 8 जिलों के डीएम बदले

नई दिल्ली। यूपी में बुधवार को एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक उलटफेर देखने को मिला। योगी सरकार ने प्रदेश में तैनात 33 आईएएस अधिकारियों को तबादला कर दिया। साथ ही 8 जिलों में डीएम को भी बदल दिया गया है। अगले साल होने वाले कुंभ मेलों की तैयारियों के लिए आईएएस अधिकारी विजय किरन आनंद को कुंभ मेला अधिकारी बनाया गया है।

इन 8 जिलों के बदले डीएम

इन 8 जिलों के बदले डीएम

जिन 8 जिलों के डीएम बदले गए हैं उनमें जौनपुर, मथुरा, बागपत, अमेठी, हरदोई, मऊ, कन्नौज और औरेया शामिल हैं। योगी सरकार ने हरदोई में की डीएम शुभ्रा सक्सेना का तबादला कर उन्हें विशेष सचिव उर्जा पर भेज दिया है उनकी जगह पुल्कित खरे को हरदोई का नया डीएम बनाया गया है।

शकुंतला गौतम अमेठी की नई डीएम

शकुंतला गौतम अमेठी की नई डीएम

योगी सरकार ने राजेश कुमार को वाराणसी विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है। भवानी सिंह खगारौत को राज्य सड़क परिवहन निगम का अपर प्रबंध निदेशक बनाया गया है। सरकार ने शकुंतला गौतम को अमेठी का नया जिलाधिकारी बनाया है। नरेंद्र प्रसाद पांडेय को सचिव, राज्य सूचना आयोग बनाया गया है।

प्रकाश बिंदु को बनाया मऊ का डीएम

प्रकाश बिंदु को बनाया मऊ का डीएम

आईएएस अधिकारी प्रकाश बिंदु को मऊ का डीएम बनाया गया है जबकि रविंदर कुमार को कन्नौज का डीएम बनाया गया है। वहीं श्रीकांत मिश्रा को औरेया का नया डीएम बनाया गया है। संतोष यादव को सचिव औद्योगिक विकास बनाया गया है। आकाश दीप को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) का निदेशक बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+