UP के हर मंडल में बनेगा एक सैनिक स्कूल, योगी सरकार ने केंद्र को भेजा प्रस्ताव

Yogi Adityanath News, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने प्रदेश के 18 मंडलों में एक-एक सैनिक स्कूल खोलने की मांग केंद्र सरकार से की है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने एक प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार के पास भेजा है। दरअसल, प्रदेश की योगी सरकार छात्रों को सस्‍ती और गुणवत्‍तापरक शिक्षा देने के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है।

Yogi government will open military school in every division of Uttar Pradesh

छात्रों में देश भक्ति की भावना जागृत करने के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने प्रदेश के मंडल स्‍तर पर सैनिक स्‍कूल बनाए जाने के लिए केन्‍द्र सरकार को प्रस्‍ताव भेजा है। बता दें कि रक्षा मंत्रालय की ओर से पूरे देश में 31 सैनिक स्‍कूल संचालित किए जाते हैं। तो वहीं, उत्तर प्रदेश में सैनिक स्कूलों की संख्या अधिक है। यूपी में तीन सैनिक स्‍कूलों का संचालन किया जा रहा है, जो अमेठी, झांसी, मैनपुरी में संचालित हो रहे है। जबकि बागपत में सैनिक स्‍कूल का निर्माण प्रस्‍तावित है। यहां पर छात्रों को उच्‍च गुणवत्‍ता की शिक्षा मुहैया कराई जा रही है।

इसके अलावा लखनऊ में यूपी सैनिक स्‍कूल का संचालन किया जाता है। यह सभी स्‍कूल सीबीएसई से मान्‍यता प्राप्‍त है। बता दें कि पिछले दिनों आम बजट के दौरान वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश भर में 100 सैनिक स्‍कूल बनाए जाने की प्रस्‍ताव रखा था। इसके बाद मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने हर मंडल में एक सैनिक स्‍कूल स्‍थापित किए जाने का प्रस्‍ताव केन्‍द्र को भेजा है।

जानकारों की मानें तो सैनिक स्‍कूल में दाखिले के बाद छात्र कम फीस में उच्‍च गुणवत्‍ता की शिक्षा हासिल करते हैं। ऐसे में योगी सरकार के प्रस्‍ताव से उन अभिभावकों को बड़ी राहत मिलेगी जो अधिक फीस होने के चलते अपने बच्‍चों को अच्‍छे स्‍कूलों में नहीं पढ़ा पाते हैं। सैनिक स्‍कूलों की संख्‍या बढ़ने से ऐसे अभिभावकों के बच्‍चे बेहतर शिक्षा हासिल कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+