योगी सरकार ने किए 11 IPS और 14 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

योगी सरकार ने किए 11 IPS और 14 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले, यहां देखें पूरी लिस्ट

लखनऊ, 24 अगस्त: उत्तर प्रदेश के अंदर तबादलों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में प्रदेश की योगी सरकार ने 11 आईपीएस और 14 पीपीएस अफसर (अपर पुलिस अधीक्षक) के तबादले किए है। तबादलों की यह लिस्ट मंगलवार (24 अगस्त) को गृह विभाग की ओर से जारी की गई है। बताया जा रहा है कि यह अफसर काफी लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।

Yogi government transfers 11 IPS and 14 ips officers in uttar pradesh, see full list here

गृह विभाग की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, नरेंद्र प्रताप सिंह एसपी पुलिस मुख्यालय में नियुक्त किया गया है। अनिल पांडेय सेनानायक 36वीं पीएससी वाराणसी और सुशील शुक्ला एसपी डायल 112 बनाए गए हैं। इसी प्रकार रुचिता चौधरी पुलिस उपायुक्त लखनऊ कमिश्नरेट, सभाराज एसपी एससीआरबी लखनऊ, शालिनी सेनानायक 23वीं पीएससी मुरादाबाद और प्रताप गोपेंद्र सेनानायक 4 पीएसी प्रयागराज बने हैं। गौरव बंसवाल सेनानायक 42वीं पीएसी प्रयागराज, मोहम्मद मुस्ताक एसपी रेलवे आगरा और अभिषेक अग्रवाल एएसपी गंगापार प्रयागराज बनाए गए हैं।

आदित्य प्रकाश वर्मा को कमाण्डेन्ट 43वीं वाहिनी पीएसी एटा भेजा गया। इससे पहले जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार 1990 बैच की आईपीएस अधिकारी तनूजा श्रीवास्तव को अपर पुलिस महानिदेशक लोक शिकायत पुलिस महानिदेशक कार्यालय से अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण लखनऊ पद पर तैनात किया गया है। इसी प्रकार 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी दीक्षा शर्मा को मुजफ्फरनगर जिले से गाजियाबाद जिले में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) के पद पर तैनात किया गया है।

14 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले
दुर्गेश कुमार सिंह बने एडिशनल एसपी पश्चिम हरदोई, कपिलदेव सिंह बने एडिशनल एसपी सिटी इटावा, प्रशांत कुमार प्रसाद बने एडिशनल एसपी क्राइम मुजफ्फरनगर और अनिल कुमार को डिप्टी कमांडेंट 6वीं वाहिनी पीएसी मेरठ भेज गया है। राजेश कुमार पांडे-1 बने अपर पुलिस उपायुक्त वाराणसी, विकास चंद्र त्रिपाठी बने एडिशनल एसपी पुलिस मुख्यालय। सुखराम भारती बने एडिशनल एसपी ऑपरेशन चंदौली, प्रकाश द्विवेदी बने एडिशनल एसपी पूर्वी प्रतापगढ़, अनिल कुमार सिंह बने एडिशनल एसपी कासगंज, चंद्रप्रकाश शुक्ला बने एडिशनल एसपी अमरोहा, कमल किशोर बने डिप्टी कमांडेंट 43वीं वाहिनी पीएसी एटा, अजय प्रताप सिंह बने डिप्टी कमांडेंट 32वीं वाहिनी पीएसी लखनऊ, संजय कुमार चतुर्थ बने एडिशनल एसपी सीबीसीआईडी सेक्टर बरेली और सुरेंद्र प्रसाद द्विवेदी को डिप्टी कमांडेंट 24वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+