योगी सरकार ने कई IAS अधिकारियों किया ट्रांसफर, सेल्वी कुमारी जे को बनाया मेरठ का कमिश्नर

योगी सरकार ने कई IAS अधिकारियों किया ट्रांसफर, सेल्वी कुमारी जे को बनाया मेरठ का कमिश्नर

लखनऊ, 30 सितंबर: उत्तर प्रदेश के अंदर लगातार तबादलों का सिलसिला जारी है। शुक्रवार की दोपहर को प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कई आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। जिसमें मेरठ, बरेली के मंडलायुक्त भी बदले गए हैं। शासन द्वारा जारी की गई तबादला सूची के अनुसार, आईएएस सेल्वा कुमारी जे को बरेली से मेरठ की मंडलायुक्त न‍ियुक्‍त क‍िया गया है।

Yogi government transferred many IAS officers

वहीं, सारिका मोहन को मंडलायुक्त बरेली बनाया गया है। सीईओ नोएडा और एमडी नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन रितु माहेश्वरी को सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त चार्ज द‍िया गया है। सचिव महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार अनामिका सिंह को निदेशक आइसीडीएस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सीडीओ मुरादाबाद आनंद वर्धन को एसीईओ ग्रेटर नोएडा के पद पर भेजा गया है।

सीडीओ रायबरेली प्रभास कुमार का तबादला एसीईओ नोएडा के पद पर क‍िया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चित्रकूट पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली बनाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+