योगी सरकार ने गड्ढा भरने की जगह यूपी की सड़कों पर गोबर भर दिया: अखिलेश यादव

कुशीनगर। योगी सरकार अभी तक के अपने कार्यकाल में नाकाम साबित हुई है। सरकार ने आते ही प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को दावा किया था लेकिन आज यूपी की सड़कें गोबर युक्त दिखाई देती हैं। यह बातें रविवार को यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा।

योगी सरकार ने गड्ढा भरने की जगह यूपी की सड़कों पर गोबर भर दिया: अखिलेश यादव

कुशीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने गायों की देखभाल का वादा किया था लेकिन पूरे प्रदेश में आज पहले से ज्यादा की संख्या में गायें घूमती हुई दिखाई देती। शहरों में भी छुट्टा गायों की संख्या में इजाफा हुआ है। इसकी वजह से सड़कों पर गोबर में बी इजाफा देखने को मिला है।

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने को कहा था लेकिन आज यूपी की सड़के गोबर मुक्त दिखाई देती हैं। अगर लखनऊ की दो-चार सड़कों को छोड़ दे तों लगभग हर सड़क पर गोबर देखने को मिलता है।

बता दें कि सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने 15 जून तक उत्तर प्रदेश की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश जारी किया था लेकिन आज भी प्रदेश की कई सड़कों पर गड्ढे देखने को मिलता है जिस पर अखिलेश यादव ने रविवार को जनसभा में सरकार पर निशाना साधा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+