बेटियों के विवाह के लिए योगी सरकार इस योजना के तहत दे रही 51 हजार रुपये, 3 लाख बेटियों की करवा चुके हैं शादी
Mukhyamantri Samuhik Vivah Yojana: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गरीब बेटियों का ब्याह रचाने का बीड़ा खुद उठाया है। गरीब मां-बाप की चिंता कम करने के लिए योगी सरकार ने गरीब बेटियों के हाथ पीले करने करने के लिए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित कर रही है।

जिसके तहत योगी सरकार गरीब बेटियों के विवाह के लिए 51 हजार रुपये की धनराशि दे रही है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विभिन्न समुदाय एवं धर्मों के रीति-रिवाजों के अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम संपन्न करवाए जाते है।
इस योजना के तहत आर्थिक रूप से गरीब माता-पिता अपनी विवाह योग्य बेटी की शादी करवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की वेबसाइट cmsvy.upsdc.gov.in पर अपना आनलाइन आवेदन करना होता है।
इस योजना के बारे में जानकारी यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में दी। सीएस योगी ने कहा स्नातक तक बालिकाओं की निशुल्क शिक्षा हो या बेटी के जन्म से लेकर उसकी पढ़ाई और उसकी विवाह की जिम्मेदारी हो, इस सबका ख्याल हमारी भाजपा सरकार कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा बेटियों की शिक्षा को लेकर जो भेदभाव और उनका शोषण किया जाता था उसको खत्म करने के लिए हमारी सरकार उन पर आने वाले सारे खर्च वहन कर रही है। स्नाकोत्तर तक 15 हजार रुपये की सहायता का पैकेज मुख्यमंत्री सुकन्या सुमंगला योजना के तहत बेटी को दे रहे हैं।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि बेटी की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना के माध्यम से प्रदेश सरकार 51 हजार रुपये दे रही है। जिसमें अब तक 3 लाख गरीब बेटियों की शादी अब तक प्रदेश सरकार संपन्न करवा चुकी है।
सीएम ने कहा ये अनेक कार्यक्रम है जिसके माध्यम से हमारे कार्यक्रम आरंभ किया तो महिलाएं स्वालंबी बनी। वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट जो हमारा कार्यक्रम है उसमें ज्यादातर लाभार्थी और प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं हैं। जिन्होंने इसे एक मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया। ये मॉडल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल और लोकल फॉर ग्लोबल इस अभियान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद की।












Click it and Unblock the Notifications