योगी सरकार ने रखा One District, One Stadium का लक्ष्य, जानिए इसके मायने

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है। सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया आंदोलन से प्रेरित होकर और "यूपी खेलेगा, यूपी जीतेगा" के नारे को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के लिए एक जिला, एक स्टेडियम का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। शुरुआत की गई है क्योंकि यूपी में संभल, चंदौली, हापुड़ और शामली जिलों में चार नए सरकारी स्टेडियम बनने जा रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ

स्टेडियमों की डिजाइनों एवं निर्माण के संबंध में मांगा गया प्रस्तुतिकरण

दरअसल संभल जिले की चंदौसी तहसील के भरतारा गांव में क्रिकेट स्टेडियम बनाने को मंजूरी दे दी. स्टेडियम के लिए जिला प्रशासन युवा कल्याण विभाग को नि:शुल्क जमीन उपलब्ध कराएगा। इसी तरह पशुपालन विभाग चंदौली में स्टेडियम के लिए जमीन देने पर राजी हो गया है। अन्य जिलों में भी जमीन चिन्हित कर ली गई है और जल्द ही हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद प्रस्तावित स्टेडियमों के डिजाइन और निर्माण के संबंध में विशेषज्ञ सरकार के समक्ष प्रस्तुतीकरण देंगे।

अयोध्या समेत कई जिलों में बन रहा स्टेडियम

अपर मुख्य सचिव (खेल) नवनीत सहगल के मुताबिक इस साल ही स्टेडियमों का निर्माण शुरू करने की पूरी कोशिश की जाएगी। साथ ही विभाग की लंबे समय से निर्माणाधीन परियोजनाओं को भी तेजी से पूरा किया जाएगा। अयोध्या में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम, सहारनपुर में स्पोर्ट्स हॉस्टल और लखनऊ में स्पोर्ट्स हॉस्टल में वेलोड्रोम (साइकिल ट्रैक) समेत सभी परियोजनाओं की लगातार एसीएस स्तर से मॉनिटरिंग की जा रही है।

खोलों के बढ़ावा देने को लेकर गंभीर हैं सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल के दिनों में कई पहल की हैं जो खेलों के प्रति उनकी गंभीरता को दर्शाती हैं। मुख्यमंत्री चाहते हैं कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में यूपी का प्रतिनिधित्व अच्छा हो और इसके लिए सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को बचपन से ही तराशने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार राज्य के दूर-दराज इलाकों में युवा खेल प्रतिभाओं की पहचान करने और उनका पोषण करने के लिए गांव, ब्लॉक और जिला स्तर पर खेल मैदान, स्टेडियम और कोच के साथ-साथ अन्य आवश्यक उपकरण और सुविधाएं प्रदान करने पर काम कर रही है।

खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देगी सरकार

उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कारों की भी घोषणा की है। सरकार का प्रस्ताव गोरखपुर संभाग में हर गांव में खेल मैदान, प्रखंड मुख्यालय पर मिनी स्टेडियम, एक जिला, एक खेल खेलो इंडिया सेंटर और विश्वस्तरीय खेल नगरी बनाने का है। खेल का बुनियादी ढांचा विकसित करने के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रशिक्षण पर भी बराबर जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रशिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अब प्रदेश में प्रशिक्षकों की कमी को दूर करने का पूरा खाका तैयार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+