UP में बिजली कटौती की शिकायतों के बीच एक्शन में आए योगी, जानिए क्या दी हिदायतें

लखनऊ, 26 अप्रैल: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की दूसरी सरकार का कामकाज शुरू होते ही पूरे प्रदेश से बिजली कटौती को लेकर शिकातयतें आनी शुरू हो गई हैं। इन शिकायतों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद अब इसकी कमान स्वयं सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभाल ली है। प्रदेश में रोस्टर के हिसाब से बिजली आपूर्ति को लेकर उन्होंने ऊर्जा मंत्री के साथ अधिकारियों की भी क्लास ली। बिजली विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह सामने आया कि कुछ दिनों से प्रदेश के कई क्षेत्रों में निर्धारित रोस्टर के अनुरूप बिजली आपूर्ति न होने की शिकायतें मिल रही हैं। इसको लेकर सीएम ने कहा कि ऊर्जा विभाग व पॉवर कॉर्पोरेशन यह सुनिश्चित करे कि पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुरूप सभी क्षेत्रों में बिजली की आपूर्ति हो। इसके लिए जो भी व्यवस्था करनी जरूरी हो,अविलंब की जाएं। व्यापक जनहित के इस विषय में यूपीपीसीएल की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पिछली बार की तरह इस बार भी हर गांव रौशन होना चाहिए

पिछली बार की तरह इस बार भी हर गांव रौशन होना चाहिए

योगी ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में विगत 5 वर्ष में उत्तर प्रदेश का हर गांव नगर, मजरा बिजली से रोशन हुआ है। निर्बाध बिजली आपूर्ति हो रही है। हम पूरे प्रदेश में 24×7 आबाधित बिजली आपूर्ति के लिए संकल्पित हैं। नगरों में स्मार्ट मीटर लगाये जाने की कार्यवाही में तेजी अपेक्षित है। जिन घरों में अब भी बिजली कनेक्शन नहीं है उन्हें पात्रता के अनुसार सौभाग्य योजना अंतर्गत कनेक्शन दिया जाए। प्रदेश में हर गांव-हर घर बिजली का उजियारा होना चाहिए। ऊर्जा के क्षेत्र में व्यापक सुधार की जरूरत है।

बकाएदारों से लगातार संवाद स्थापित करें

बकाएदारों से लगातार संवाद स्थापित करें

बिजली आपूर्ति होती रहे इसके लिए बिल का भुगतान जरूरी है। बिजली का उपभोग करने वाले हर उपभोक्ता की यह ज़िम्मेदारी है कि वह समय से बिजली बिल का भुगतान करे। ऊर्जा विभाग एवं विद्युत निगमों को बिल के समयबद्ध संकलन के लिए ठोस प्रयास करना होगा। बकायेदारों से लगातार संपर्क करें, संवाद करें। गांवों में स्वयं सहायता समूहों एवं बीसी सखी के माध्यम से बिल संकलन के लिए विचार करें।

उपभोक्ताओं को न मिले गलत बिजली बिल

उपभोक्ताओं को न मिले गलत बिजली बिल

प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी उपभोक्ता को गलत बिजली बिल न मिले और सभी को समय से बिल मिल जाए। ओवरबिलिंग अथवा विलंब से बिल दिया जाना उपभोक्ता को परेशान तो करती ही है, व्यवस्था के प्रति निराश भी करती है और वह बिल जमा करने के प्रति उत्साहित नहीं होता। ऐसे में समय से बिल और सही बिल दिया जाना सुनिश्चित करें। इसके लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की जरूरत है।

अनावश्यक कटौती नहीं होनी चाहिए

अनावश्यक कटौती नहीं होनी चाहिए

तेज गर्मी एवं लू का मौसम चल रहा है। ऐसे में गांव हो या शहर, कहीं भी अनावश्यक बिजली कटौती न हो। जरूरत हो तो अतरिक्त बिजली खरीदने की व्यवस्था करें। ट्रांसफार्मर जलने/तार गिरने जैसी समस्याओं का बिना विलंब निस्तारण किया जाए। बिजली चोरी करने वालों के विरुद्ध पूरी सख्ती से नियमानुकूल कार्रवाई की जाए। स्लाइन लॉस को न्यूनतम रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जाएं। बकायेदारों के लिए एकमुश्त समाधान की योजना लागू की जानी चाहिए।

बिजली तारों के भूमिगत किए जाने का काम पूरा करें

बिजली तारों के भूमिगत किए जाने का काम पूरा करें

योगी ने कहा कि बिजली उत्पादन के लिए कोयले की उपलब्धता सतत बनाये रखी जाए। अभी हमारे पास कोयले की कमी नहीं है, किंतु मांग के अनुरूप कोयले की आपूर्ति सुगम बनी रहे, इसके लिए भारत सरकार से सतत संवाद बनाए रखें। बिजली के झूलते लटकते तार एवं बिजली तारों का संजाल न केवल शहर की सुंदरता खराब करते हैं, आए दिन दुर्घटना के कारक भी बनते हैं। बिजली तारों के भूमिगत किए जाने का काम चरणबद्ध रूप से की जा रही है, किंतु इसमें और तेजी की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+