राम मंदिर निर्माण पर योगी के मंत्री बोले- इंतजार करें, सुप्रीम कोर्ट में है मामला
अमेठी। संतों संग हिंदू संगठन और सरकार में बैठे नेता अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर संघर्षशील हैं। हाल ही में मोदी सरकार के मंत्री राजेश सिन्हा ने सदन लाकर मंदिर निर्माण की बात कही थी, लेकिन योगी सरकार के इकलौते मुस्लिम मंत्री ने यहां अमेठी में कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में है इसलिए इंतजार करना चाहिए। प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहसिन रजा ने ऐसा बयान दिया है।

हम सबके आदर्श हैं श्री राम
अमेठी के गौरीगंज के नवोदय विद्यालय में रविवार को आयुष्मान योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित था। बतौर मुख्य अतिथि यहां पहुंचे योगी सरकार के मंत्री मोहसिन रजा मीडिया से रूबरू हुए। रज़ा नें कहा कि सबसे बड़ी चीज़ ये है कि श्री राम हम सबके आदर्श हैं, और हम सबकी और पूरे देश की जनता की आस्था है वो भी यही चाहती है। उन्होंने कहा कि चूंकि मामला न्याय संगत है और माननीय सर्वोच्च न्यायालय में है। सर्वोच्च अदालत नें एक डेट दी गई है, हमें इंतजा करना चाहिए। इस उम्मीद के साथ जल्द ही एक अच्छा फैसला सुनने को मिलेगा।
केंद्रीय मंत्री राकेश सिन्हा का किया समर्थन
यही नहीं सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने की बात करने वाले मंत्री नें केंद्रीय मंत्री राकेश सिन्हा का समर्थन किया। रजा ने कहा कि मुझे लगता है कि कोई भी सदन में बिल लाता है उसको अधिकार है। सदन का पटल होता ही इसलिए है अगर कोई इस तरह का बिल लाता है सदस्य उसे लाना चाहिए और दूसरी पार्टियों को जवाब भी देना चाहिए।
ये भी पढ़ें- भारत की जेल से 16 साल बाद रिहा हुआ पाकिस्तानी कैदी, अपने साथ ले गया श्रीमद्भागवत गीता












Click it and Unblock the Notifications