UP Cabinet Expansion: योगी मंत्रिमंडल का हो सकता है विस्तार, गवर्नर से मिले सीएम, ये 5 नाम हो सकते हैं शामिल

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा तेज हो गई है। सीएम योगी ने शुक्रवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की है, जिसके बाद इन अटकलों को और वजह मिल गई है। संभावना है कि योगी मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्रियों को जगह मिल सकती है।

लोकसभा चुनावों की घोषणा से पहले यूपी में मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को भाजपा का बड़ा राजनीतिक दांव माना जा रहा है। चर्चा है सीएम योगी के मंत्रिमंडल का यह संभावित विस्तार रविवार से लेकर मार्च के पहले हफ्ते में कभी भी हो सकता है।

yogi cabinet expansion

राजभर बन सकते हैं मंत्री
योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले जिन संभावित नामों की चर्चा हो रही है, उसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का नाम सबसे ऊपर है।

दारा सिंह चौहान की हो सकती है कैबिनेट में वापसी
इसके बाद जो दूसरा नाम लिया जा रहा है वह सीएम योगी के पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान का है। वह 2022 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सपा में चले गए थे।

लेकिन, बाद में फिर वापस बीजेपी में आ गए। घोसी उपचुनाव में उनकी हार से बीजेपी की बड़ी फजीहत हो चुकी है। फिर भी पार्टी ने उन्हें पहले विधान परिषद में जगह दिया और अब उनके मंत्रिमंडल में शामिल होने की बात कही जा रही है।

आकाश सक्सेना को मिल सकता है इनाम
योगी कैबिनेट में शामिल होने वाले जिस संभावित चौथे नाम की चर्चा चल रही है, उनमें सपा के दिग्गज नेता आजम खान को रामपुर में हराने वाले आकाश सक्सेना हैं। माना जा रहा है कि पार्टी उन्हें इनाम देकर एक बड़ा संदेश देना चाहती है।

रालोद से दो विधायक बन सकते हैं मंत्री
पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की घोषणा के बाद राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) भी एनडीए का हिस्सा बन चुका है। लिहाजा अब जयंत चौधरी की पार्टी को भी इनाम देने की बारी आ चुकी है।

रालोद से योगी सरकार में जिस चेहरे को मंत्री के रूप में शामिल किए जाने की चर्चा है, उनमें राजपाल बालियान, चंदन चौहान या प्रदीप चौधरी का नाम लिया जा रहा है।

एक जाट और एक मुस्लिम चेहरे पर भी रालोद लगा सकता है दांव
एक चर्चा ये भी है कि आरएलडी के कोटे से योगी कैबिनेट में एक जाट और एक मुसलमान विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है।

ऐसा होने पर थाना भवन के अशरफ अली खान या सिवालखास सीट से एमएलए गुलाम मोहम्मद की किस्मत की चाबी खुल सकती है। आरएलडी के 8 विधायकों में ये दो ही मुसलमान हैं।

यूपी मंत्रिमंडल में अभी सीएम योगी के अलावा कुल 17 कैबिनेट मंत्री हैं। अगर पांच नए चेहरों को मौका मिलता है तो यह संख्या 22 तक पहुंच सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+