UP: आज शाम तक हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार, 6 से 7 मंत्रियों को मिल सकती है कैबिनेट में जगह
लखनऊ, 26 सितंबर: 2022 में उत्तर प्रदेश के अंदर विधानसभा चुनाव होने है, जिसमें अब छह महीने से भी कम समय बचा है। तो वहीं, योगी सरकार अपने मंत्रीमंडल में फेरबदल करने जा रही है। सूत्रों की मानें तो आज यानी 26 सितंबर की शाम को योगी कैबिनेट का विस्तार होगा। नई कैबिनेट में छह से सात मंत्री शपथ ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोपहर डेढ़ बजे हाईलेवल बैठक बुलाई जा सकती है।
Recommended Video

काफी अहम माना जा रहा है मंत्रीमंडल विस्तार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार काफी अहम माना जा रहा है। दरअसल, मंत्रिमंडल विस्तार के सहारे कई राजनीतिक समीकरण साधे जाएंगे। तो वहीं, उत्तर प्रदेश की राजनीति में आज हलचल मच गई है। बताया जा रहा है कि शाम सात बजे मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी भी शुरू हो गई है। मंत्रीमंडल विस्तार के बहाने योगी सरकार तमाम जाति समीकरण साधने की कोशिश की जाएंगी। ऐसा बताया जा रहा है कि यूपी मंत्रीमंडल केंद्र के निर्देश पर रातों-रात तय हुआ है और इसको बहुत ही ज्यादा गोपनीय रखा गया था।
इन्हें मिल सकता है योगी कैबिनेट में मंत्री पद
सूत्रों की मानें योगी कैबिनेट में संजय निषाद, जितिन प्रसाद, बेबीरानी मौर्य, जेपीएस राठौर को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। इसके अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार के नामों की भी चर्चा हैं। तो वहीं, चार एमएलसी के नामों का भी आज ऐलान होगा।
यूपी में बनाए जा सकते हैं अधिकतम 60 मंत्री
उत्तर प्रदेश में अभी 60 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अभी योगी कैबिनेट में फिलहाल 53 मंत्री शामिल हैं। इसमें 23 कैबिनेट मंत्री, 9 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार और 21 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस लिहाज से अभी सात मंत्री और बनाए जा सकते हैं। उत्तर प्रदेश चुनाव में अब महज सात महीने ही बचे हैं। लिहाजा कैबिनेट के विस्तार में ओबीसी, अपर कास्ट, एससीएसटी सभी को समायोजित करने की कोशिश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications