यूपी में अब शुरू होंगी बंपर भर्तियां, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन को योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Recommended Video

    Yogi Adityanath approves formation of UPSSSC | वनइंडिया हिंदी

    इलाहाबाद। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन का रास्ता साफ हो गया है। योगी सरकार ने आयोग के गठन को अपनी तरफ से हरी झंडी दे दी है। यूपी में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में बदलाव की मुहिम शुरू हुई थी। अधिकांश सदस्यों ने आयोग से इस्तीफा दे दिया था, उसके बाद से ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सभी भर्तियां अधर में लटक गई थी। अब आयोग के गठन के लिए योगी कैबिनेट को भेजे गए नामों के प्रस्ताव पर कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। आज इसके लिए आधिकारिक आदेश भी जारी किया जा सकता है।

    Yogi Cabinet approves the formation of Subordinate Service Selection Commission

    बड़े पैमाने पर होनी है भर्तियां
    गौरतलब है कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के जरिए यूपी में बड़े पैमाने पर भर्तियां होनी है। समूह ग के तो हजारों पद खाली हैं जिनकी संख्या 65 हजार के लगभग है। इन पदों पर भर्ती अधीनस्थ सेवा के तहत ही होनी है, लेकिन आयोग के सदस्यों के इस्तीफे के बाद सारी भर्तियां अधर में लटकी हुई है। अब अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंजूरी दे दी है, जिसके बाद यह साफ हो गया है कि नया साल समूह ग की भर्तियों के लिए भी खुशखबरी लेकर आएगा।

    Yogi Cabinet approves the formation of Subordinate Service Selection Commission

    आज हो सकती है आधिकारिक घोषणा
    आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के नामों को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है और गठन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। आज शाम तक उम्मीद है कि सरकार आधिकारिक तौर पर आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों के नामों की घोषणा कर देगी और इसके साथ ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से भर्तियों का दौर भी शुरू हो जाएगा। जल निगम, विद्युत विभाग व लेखपाल भर्ती को संपन्न कराने की जिम्मेदारी आयोग को ही मिलनी है। ऐसे में भर्ती शुरू करने से पहले आयोग का गठन जरूरी था और सभी पदों पर प्रस्तावित नामों पर सहमति बन चुकी है बस अब आधिकारिक घोषणा की जाएगी ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+