बिहार की स्थापना दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई
बिहार राज्य की स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बिहार की स्थापना दिवस की बिहार वासियों को बधाई दी है।
योगी आदित्यनाथ ने पोस्ट करके लिखा ज्ञान, अध्यात्म एवं आंदोलनों की पुण्य धरा बिहार राज्य के स्थापना दिवस की सभी बिहार वासियों को हार्दिक बधाई!'शांति और क्रांति' की यह महान भूमि प्रगति के नित नए प्रतिमान गढ़े, ईश्वर से यही प्रार्थना है।

बता दें कि आज के ही दिन 112 साल पहले बिहार भारत के नक्शे पर एक राज्य के तौर पर सामने आया था। आज के दिन बिहार में पब्लिक हॉलिडे होता है। पूरे राज्य में छुट्टी होती है। 22 मार्च 1912 को बंगाल से अलग होने के बाद बिहार राज्य का निर्माण हुआ था। उससे पहले बिहार बंगाल प्रोविंस का ही हिस्सा था। आजादी के बाद 1956 में बिहार का पुनर्गठन हुआ और उसे राज्य का राज्य का दर्जा मिला।
बिहार के बारे में कुछ रोचक तथ्यों की बात करें तो यहां का राजकीय फूल गेंदा है, पश्चिमी चंपारण बिहार का सबसे बड़ा जिला है, यह करीब 5228 वर्ग किलोमीटर तक फैला है। प्रदेश का राजकीय पक्षी गौरेया है। बिहार में ही जेपी आंदोलन की शुरुआत हुई थी। प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्रों ने 1974 में यह आंदोलन छेड़ा था। बिहार में बड़ी संख्या में बौद्ध समुदाय के लोग थे, जिसकी वजह से इसका नाम बिहार बड़ा था, यह पुरातन काल से बौद्ध का महत्वपूर्ण केंद्र है।
बिहार से तीन राज्यों की सीमा जुड़ी है, जिसमे पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और झारखंड शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications