उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम मोदी रहे समारोह में मौजूद
लखनऊ, 25 मार्च: योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में बड़े समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आदित्यनाथ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम बने हैं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए।

शुक्रवार को चुना गया था विधायक दल का नेता
गोरखपुर शहर सीट से भाजपा विधायक योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उन्होंने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इसके बाद आज उनका शपथ ग्रहण हुआ है।
Recommended Video
लगातार दूसरी बार बने सीएम
11 मार्च में आए उतत्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा और सहयोगियों ने राज्य की 403 में से 274 सीटें जीतते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के सीएम बने हैं। 2017 में भाजपा की जीत के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ यूपी के सीएम बने थे। पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद एक बार फिर उनको ये पद मिला है।












Click it and Unblock the Notifications