योगी आदित्यनाथ ने एंबुलेंस के लिए रोका अपना काफिला, इस नजारे को देखने के बाद सीएम के मुरीद हुए लोग

लखनऊ, अप्रैल 01। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी सादगी और जनता के प्रति जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। कई बार योगी आदित्यनाथ इस तरह के उदाहरण दे चुके हैं। ऐसे में योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर कुछ ऐसा किया है, जिसके बाद से हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। दरअसल, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए अपने काफिले को रोकने का फैसला किया। योगी के इस कदम के बाद हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है।

CM yogi adityanath

क्या है पूरा मामला?

- लखनऊ के डीसीपी ट्रैफिक सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया है कि यह मामला गुरुवार का है। उन्होंने बताया कि जब सीएम योगी का काफिला राजभवन के पास से गुजर रहा था तो एक एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए उन्होंने अपने काफिले को रोकने का आदेश दिया था। उस वक्त योगी आदित्यनाथ हजरतगंज से बंदरियाबाग जा रहे थे।

- सुभाष चंद्र शाक्य ने बताया कि जब सीएम योगी का काफिला राजभवन के पास पहुंचने वाला था तो मुख्यमंत्री के काफिले के लिए ट्रैफिक पुलिस ने अन्य वाहनों को रोका हुआ था। उन वाहनों में एंबुलेंस भी फंसी हुई थी। यह नजारा जब योगी आदित्यनाथ ने देखा तो वो तुरंत वहीं रूके और एंबुलेंस को ट्रैफिक से निकलवाया।

सीएम-पीएम के लिए रोक दिया जाता है सामान्य ट्रैफिक

आपको बता दें कि सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत जब सड़क पर से किसी मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री या फिर केंद्रीय मंत्रियों का काफिला गुजरता है तो अधिकतर मौकों पर सामान्य ट्रैफिक रोक दिया जाता है, जिसकी वजह से आम लोगों को बहुत दिक्कत होती है। योगी आदित्यनाथ ने इसी दिक्कत को समझा और अपने काफिले को रोक पहले एंबुलेंस को जाने दिया। सीएम योगी के निर्देश पर सड़क किनारे खड़े सुरक्षाबलों ने एंबुलेंस को आगे निकलवाया।

NDTV की रिपोर्ट के मुताबिक, उस वक्त मोटरसाइकिल पर सवार लखनऊ के मड़ियां क्षेत्र के निवासी भास्कर सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री की ओर से उठाया गया यह कदम इंसानियत का एक शानदार उदाहरण था। वहां मौजूद सभी लोगों ने इसके बाद मुख्यमंत्री की तारीफी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+