Yogi Adityanath: मिसाइल के सामने खड़े होकर CM योगी ने थामी बंदूक, लगाया निशाना, पहले नहीं देखी होगी ऐसी Photo

Yogi Adityanath Gun Photo: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक फोटो काफी वायरल हो रही है। वायरल फोटो में सीएम योगी बंदूक थामे नजर आ रहे हैं। सीएम योगी बंदूक पकड़ ऐसे पोज दे रहे हैं कि हर कोई उनकी फोटो की तारीफ कर रहे हैं।

साथ ही सीएम योगी आकाश मिसाइल के सामने खड़े होकर जबरदस्त पोज दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने सेना के जवानों से बातचीत की। उन्होंने जवानों से बंदूक और मिसाइलों के बारे में जानकारी ली।

मिसाइल के सामने खड़े होकर CM योगी ने बंदूक थाम लगाया निशाना

CM योगी ने भारतीय सेना को दी बधाई

बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'Know Your Army Festival-2024' के उद्घाटन समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए। सीएम योगी ने इस समारोह के लिए भारतीय सेना को हृदय से बधाई दी है।

युवाओं को भारतीय सेना और उनके शौर्य व पराक्रम को जानने को मिलेगा मौका

सीएम योगी ने कहा कि इस समारोह के माध्यम से हमारे युवाओं को भारतीय सेना को जानने और उनके शौर्य व पराक्रम से साक्षात्कार का अवसर प्राप्त होगा। सीएम योगी के साथ स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। भारतीय सेना के जवानों के साथ सीएम योगी कार्यक्रम में शामिल हुए।

सीएम योगी ने सेना के अत्याधुनिक हथियारों का किया प्रदर्शन

यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। सीएम योगी ने रंगबिरंगे गुब्बारे आसमान में उड़ाकर फेस्टिवल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर सीएम योगा ने आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने सेना के अत्याधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया।

भारतीय सेना देश के 140 करोड़ जनता की शक्ति और साहस का प्रतीक

सीएम योगी ने उद्घाटन समारोह को संबोधित कर दुश्मनों को सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना देश के 140 करोड़ जनता की शक्ति और साहस का प्रतीक है। सीएम योगी ने कहा कि एक सशक्त सेना ही सुरक्षित और संप्रभु राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकती है।

यह भी पढ़ें- UP News: 400 करोड़ रुपये से सुधरेगी पीएम श्री स्कूलों की सेहत, जानिए क्या हैं सीएम योगी के दावे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+