फिजूलखर्ची रोककर किसानों की कर्जमाफी का इंतजाम किया- योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यूपी के बजट को बताया विकास की ओर ले जाने वाला, बोले प्रदेश के विकास को मिलेगी रफ्तार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अपनी सरकार के पहले बजट के पेश होने के बाद प्रेस कांफ्रेस में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का बजट, गांव, गरीब को समर्पित है। प्रदेश के इस बजट के जरिए हम यूपी के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य रूप से बजट में बहुत सारे ऐसे मुद्दे हैं जिनको लेकर हमने कार्य प्रारंभ किया है, ताकि प्रदेश आधुनिकता की ओर बढ़े। इसके साथ ही प्रदेश के ढांचागत विकास का भी इस बजट में ध्यान रखा गया गया है।

yogi adityanath

प्रदेश के भीतर कुछ नए शहरों में मेट्रो को शुरू करने के साथ कुछ बुंदेलखंड को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने का हमने प्रावधान किया है। हमने मेक इन यूपी, पॉवर फॉर ऑल जैसी योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया है। हमारा मानना है कि डिजिटल इंडिया के जरिए प्रदेश के विकास को रफ्तार दे सकते हैं। पहले राज्य सरकार का घरेलू ऋण 30 फीसदी से अधिक था जो अब तकरीबन 28 फीसदी तक आ गया है, वह हमारी उपलब्धि है।

शासन की फिजूलखर्जी पर रोक लगाई गई है, इसके लिए तकनीका का इस्तेमाल किया गया, इसकी वजह से प्रदेश की जीडीपी बढ़ी है, जो हमें किसानों के लिए 36 हजार करोड़ रुपए आंवंटित करने में मदद की है। हमने लोक कल्याण संकल्प पत्र में जितने भी संकल्प लिए थे, उसे पूरा करने के लिए हम संकल्पबद्ध हैं।

इसे भी पढ़ें- योगी सरकार का पहला बजट 3.84 लाख करोड़ का, 10 फीसदी विकास का लक्ष्य

ऐसा पहली बार है कि जनता पर नए कर का बोझ डाले बिना और किसी और के आगे हाथ फैलाए हम किसानों की कर्जमाफी के लिए 36 हजार करोड़ का बजट में आवंटन किया है। हमने फिजूलखर्जी में कमी की है, इसके साथ ही तमाम अलग खर्चों पर रोक लगाकर राजस्व में बढ़ोत्तरी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की जीडीपी में बढ़ोत्तरी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+