कर्नाटक में प्रचार अभियान बीच में छोड़ आगरा पहुंचेंगे सीएम आदित्यनाथ

लखनऊ। बुधवार रात आए आंधी-तूफान से उत्तर प्रदेश में हुई भारी तबाही के बाद सीएम आदित्यनाथ कर्नाटक में अपना चुनाव प्रचार अभियान बीच में ही छोड़ वापस सूबे में लौट रहे हैं। आदित्यनाथ शु्क्रवार रात को आगरा पहुंचेंगे। आगरा में ही आंधी-तूफान में से सबसे ज्यादा जानमाल का नुकसान हुआ है। यहां 60 से ज्यादा जानें गई हैं। आदित्यनाथ के प्रदेश को छोड़ दूसरे राज्य में चुनाव प्रचार करने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और दूसरे विपक्षी दलों ने सवाल उठाए थे और उनकी आलोचना की थी, जिसके बाद उन्होंने कर्नाटक में चुनाव अभियान बीच में छोड़ने का फैसला किया है। कर्नाटक मे आदित्‍यनाथ का तीन दिन चुनाव प्रचार का कार्यक्रम था, उन्‍हें वहां 2 मई से 5 मई तक रहना था।

राहत कार्यों का जायजा लेंगे आदित्यनाथ

राहत कार्यों का जायजा लेंगे आदित्यनाथ

शुक्रवार रात को आगरा पहुंचने के बाद आदित्यनाथ राहत कार्यों का जायजा लेंगे। इसके बाद वह कानपुर जाएंगे। बुधवार रात में आए तूफान में उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। इससे पहले सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने संबंधित जिलों के अधिकारियों को आंधी-तूफ़ान और बारिश से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए थे और कहा था कि वो स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

अखिलेश यादव ने किया था कड़ा हमला

अखिलेश यादव ने किया था कड़ा हमला

आंधी में तूफान के बाद आदित्यनाथ के कर्नाटक में रैलियां करने पर अखिलेश यादव ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा था कि जनता ने उन्हें अपने प्रदेश की समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि कर्नाटक की राजनीति के लिए। इन हालात में भी अगर वह वापस नहीं आते हैं, तो फिर वह हमेशा के लिए वहीं अपना मठ बना लें। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी इस बात को लेकर योगी पर निशाना साधा था कि उनके प्रदेश में इतनी बड़ी तबाही हुई है और सैकड़ों जानें गई हैं लेकिन वो यहां चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं।

तूफान ने पूरे सूबे में मचाही है तबाही

तूफान ने पूरे सूबे में मचाही है तबाही

आपको बता दें कि 132 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ़्तार से आए तूफान ने जमकर यूपी के गांवों मे अपना कहर बरपाया है, काफी नुकसान फसलों को भी पहुंचा है। आम की फसल को भी नुकसान हुआ है। बड़ी तादाद में किसानों के मवेशियों के मारे जाने की भी खबरें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+