योगी आदित्यनाथ का अधिकारियों को निर्देश, दिसंबर 2024 तक पूरा करें गंगा एक्सप्रेसवे

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि 2025 के कुंभ से पहले दिसंबर 2024 तक गंगा एक्सप्सेसवे को तैयार कर लिया जाए।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट को दिसबर 2024 तक हर हाल में पूरा कर लिया जाए ताकि 2025 में कुंभ में शामिल होने जा रहे श्रद्धालु इसका इस्तेमाल कर सके।

मुख्यमंत्री ने रविवार को अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की, बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे, इंडस्ट्रियल कोरिडोर, डिफेंस कोरिडोर को तेजी से पूरा किया जाए।

yogi adityanath

बैठक के बाद जारी किए गए बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि दिसंबर 2024 तक गंगा एक्सप्रेस को पूरा कर लिया जाए, साथ ही इंडस्ट्रियल क्लस्टर को भी इसके साथ तैयार किया जाएगा। इशके लिए जगह तय करने के लिए कहा गया है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पिछले साढ़े पांच सालों में जबरदस्त विकास के कार्य उत्तर प्रदेश में हुए हैं। 2017 तक सिर्फ 2 एक्सप्रेसवे प्रदेश में थे, लेकिन आज 6 एक्सप्रेस वे हो गए हैं। नेशल हाईवे पिछले पांच साल में दो गुने हो गए हैं। बॉर्डर इलाको में कनेक्टिविटी बेहतर हुई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नए भारत में नया उत्तर प्रदेश नई पहचान एक्सप्रेस प्रदेश के तौर पर हासिल कर रहा है। पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को पहले ही देश को समर्पित किया जा चुका है, जबकि गंगा एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे तैयार हो रहे हैं।

योगी ने कहा कि जरूरी है कि बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ना जरूरी है, जोकि बुंदेलखंड की लाइफलाइन बन गया है, यह झांस को चित्रकूट से जोड़ता है। इसके लिए बजटे पास कर दिया गया है। नया एक्सप्रेसवे बुंदेलखंड की विकास रफ्तार को बढ़ाएगा।

प्राथमिक स्टडी के अनुसार चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे 20 किलोमीटर लंबा होगा, जबकि झांसी लिंक एक्सप्रेसवे की लंबाई 125-135 किलोमीटर होगी। दोनों नए एक्सप्रेसवे के लिए भू अधिग्रहण का काम जल्द शुरू होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+