OPINION: उत्तर प्रदेश में बदल रही स्वास्थ्य सेवा की तस्वीर, रंग ला रही CM योगी आदित्याथ की मुहिम

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पिछले 6 सालों में कई बड़े कदम उठाए हैं। योगी सरकार की ओर से उठाए गए इन कदमों ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने और इसे बिल्कुल नए रूप में तैयार करने की प्रक्रिया लगातार चल रही है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहत करने के लिए सरकारी अस्पतालों के उच्चीकरण के लिए एक विस्तृत योजना बनाई गई थी, जिसको जमीन पर उतारने का कार्य शुरू हो चुका है।

yogi adityanath

प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता की ओर से प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर अहम जानकारी साझा की गई है। उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने के लिए एक विस्तृत एक्शन प्लान बनाया गया था, जोकि अब प्रगति पर है, इसे जमीन पर उतारा जा रहा है।

प्रदेश सरकार ने इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों को अत्याधुनिक मेडिकल उपकरणों से लैस करने का काम शुरू कर दिया है। प्रदेश के 14 जिलों में स्थापित स्वशासी मेडिकल कॉलेज की दशा-दिशा को बदलने का कार्य तेजी से चल रहा है।

जिसमे मुख्य रूप से बिजनौर, कुशीनगर, सुल्तानपुर, गोंडा, ललितपुर, लखीमपुर खीरी, चंदौली, सोनभद्र, बुलंदशहर, पीलीभीत, औरैया, कानपुर देहात, अमेठी शामिल हैं, यहां इन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस प्रोजेक्ट के लिए योगी सरकार ने 2.34 अरब रुपए के बजट का आवंटन किया है।

इस बजट के माध्यम से इन स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालयों में 26 मशीनों, साज-सज्जा, उपकरण आदि को खरीदने का काम किया जाएगा। इस खरीद को पूरा करने का जिम्मा चिकित्सा शिक्षा व प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक को दिया गया है। वह सुनिश्चित करेंगे कि यह पूरी प्रक्रिया नियमानुसार हो और इसमे किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी ना हो।

प्रदेश के कई सरकारी महाविद्यालयों की बिल्डिंग की साज-सज्जा और मरम्मत का काम भी चल रहा है। इसमे लखनऊ का किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज भी शामिल है। यहां कन्वेंशन सेंटर में वुडन स्टेज फ्लोरिंग को ठीक किया जा रहा है, बिल्डिंग की रंगाई-पुताई कराई जा रही है। इसी तरह से डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भी मेडिकल गैस सप्लाई के सिस्टम को दुरुस्त किया जा रहा है, इमरजेंसी में पावर सप्लाई पैनल को बेहतर किया जा रहा है।

प्रदेश के यूनानी-आयुर्वेदिक अस्पतालों में भी औषधियों की पूर्ति को सुनिश्चित किया जा रहा है। यहां विशेष अर्क, वटी, रस, चूर्ण, भस्म आदि की खरीद की जा रही है। इस खरीद से मुख्य रूप से झांसी, बस्ती, मिर्जापुर, बरेली के बड़े आयुर्वेदिक अस्पतालों में कई बीमारियों का बेहतर इलाज किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+