उत्तर प्रदेश: राज्यपाल ने पहले सिंगल फिर दो-दो और चार-चार मंत्रियों को साथ में दिलाई शपथ
लखनऊ, 25 मार्च: योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ले ली है। योगी आदित्यनाथ के साथ 52 मंत्रियों ने भी शपथ ली है। ऐसे में ये कार्यक्रम काफी लंबा हो गया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता शामिल थे, ऐसे में समारोह को जल्दी खत्म करने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ग्रुप में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चार-चार विधायकों को उन्होंने एक साथ शपथ दिलाई।

लखनऊ में हुए समारोह में राज्यपाल ने पहले मुख्य मंत्री को शपथ दिलाई। इसके बाद डिप्टी सीएम बनाए गए केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने शपथ ली। दोनों उपमुख्यमंत्रियों के बाद 16 और कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली। इसके बाद जब राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की शपथ शुरू हुई तो राज्यपाल ने दो-दो नेताओं के साथ बुलाया और दो-दो नेताओं ने साथ में शपथ ली।
14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के बाद 20 राज्यमंत्रियों को राज्यपाल ने चार-चार करके शपथ दिलाई। 20 राज्यमंत्रियों को पांच ग्रुप में शपथ दिला दी गई। हालांकि इस दौरान कुछ परेशान भी हुई, खासतौर से महिला मंत्री और पुरुष मंत्री साथ खड़े हुए तो 'शपथ लेता हूं शपथ लेती हूं' में थोड़ी दिक्कत भी हुई।

योगी आदित्यनाथ के साथ जिन 52 नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली है, उनमें 18 कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं। 14 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बने हैं और 20 को राज्यमंत्री बनाया गया है। जिनको कैबिनेट मंत्री बनाया गया है, उनमें डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के अलावा सूर्य प्रताप शाही, सुरेश कुमार खन्ना, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी, भूपेंद्र सिंह चौधरी, अनिल राजभर, जितिन प्रसाद, राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय, आशीष पटेल और संजय निषाद का नाम है।
Recommended Video

नितिन अग्रवाल, कपिलदेव अग्रवाल, रवीन्द्र जायसवाल, संदीप सिंह, गुलाब देवी, गिरीश चंद्र यादव, धर्मवीर प्रजापति, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह, नरेंद्र कश्यप, दिनेश प्रताप सिंह, अरुण कुमार सक्सेना और दयाशंकर मिश्र दयालु राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बने हैं।
राज्यमंत्री का पद जिनको मिला है, उनके नाम हैं- मयंकेश्वर सिंह, दिनेश खटिक, संजीव गौड़, बलदेव सिंह ओलख, अजीत पाल, जसवंत सैनी, रामकेश निषाद, मनोहर लाल मन्नू कोरी, संजय गंगवार, बृजेश सिंह, केपी मलिक, सुरेश राही, सोमेंद्र तोमर, अनूप प्रधान, प्रतिभा शुक्ला, राकेश राठौर, रजनी तिवारी, सतीश शर्मा, दानिश आजाद अंसारी और विजय लक्ष्मी गौतम।












Click it and Unblock the Notifications