Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

444 साल बाद अब इलाहाबाद कहलाएगा 'प्रयागराज' यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Recommended Video

    Allahabad का नाम बदलकर हुआ Prayagraj, Yogi Government का फैसला | वनइंडिया हिंदी

    लखनऊ। संगम नगरी इलाहाबाद का नाम बदलकर 'प्रयागराज' हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली कैबिनेट ने नाम बदलकर प्रयागराज करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि संत लगातार इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयाग करने की मांग उठा रहे थे। बता दें कि इलाहाबाद का नाम 444 साल बाद फिर से प्रयागराज हो गया है। दरअसल पुराणों में इसका नाम प्रयागराज ही था लेकिन अकबर के शासनकाल में नाम बदलकर अल्लाहाबाद रख दिया था।

    राज्यपाल ने भी दी सहमति

    राज्यपाल ने भी दी सहमति

    यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने भी अपनी सहमति दे चुके हैं। यूपी सरकार कुम्भ मेले से पहले ही इलाहाबाद का नाम बदलने पर गंभीरता से विचार कर रही थी। हाल ही में मुख्यमंत्री ने इलाहाबाद में राज्यपाल राम नाईक की अध्यक्षता वाली कुंभ मार्गदर्शकर मंडल की बैठक के बाद इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज किए जाने का एलान किया था।

    मुगल शासक अकबर ने किया था नामकरण

    मुगल शासक अकबर ने किया था नामकरण

    ऐतिहासिक अभिलेखों के अनुसार 16 वीं सदी के पूर्व इलाहाबाद को प्रयाग व प्रयागराज के नाम से ही जाना जाता था। लेकिन 1526 में यह पौराणिक भूमि मुगलों के अधीन हो गई। तब मुगल शासक अकबर ने इस ऐतिहासिक नगरी का नाम बदलकर अल्लाहाबाद कर दिया। अंग्रेजी में आज भी इसे अल्लाहाबाद ही कहा जाता है, लेकिन बोलचाल की भाषा में इसे इलाहाबाद कहा जाने लगा और यही नाम अब सरकारी अभिलेखों में दर्ज है।

    इलाहाबाद का इतिहास

    इलाहाबाद का इतिहास

    हिन्दू मान्यता अनुसार, यहां सृष्टिकर्ता ब्रह्मा ने सृष्टि कार्य पूर्ण होने के बाद प्रथम यज्ञ किया था। इसी प्रथम यज्ञ के प्र और याग अर्थात यज्ञ से मिलकर प्रयाग बना और उस स्थान का नाम प्रयाग पड़ा। जहां भगवान श्री ब्रम्हा जी ने सृष्टि का सबसे पहला यज्ञ सम्पन्न किया था। इस पावन नगरी के अधिष्ठाता भगवान श्री विष्णु स्वयं हैं और वे यहां माधव रूप में विराजमान हैं। भगवान के यहां बारह स्वरूप विध्यमान हैं। जिन्हें द्वादश माधव कहा जाता है। सबसे बड़े हिन्दू सम्मेलन महाकुंभ की चार स्थलियों में से एक है, शेष तीन हरिद्वार, उज्जैन एवं नासिक हैं।

    ये भी पढ़ें- फैजाबाद का नाम हो नरेंद्रमोदीपुर, योगी से की गई इन 18 शहरों के नाम बदलने की सिफारिश

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+