अयोध्या में गरजे योगी, मैं यहां आता हूं तो सपा-बसपा को बुरा लगता है
अयोध्या। उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रचार अभियान की शुरूआत अयोध्या से की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जमकर पूर्व की सपा सरकार पर हमला बोला और प्रदेश में अपनी सरकार के कामों को गिनाया। मुख्यंत्री ने कहा कि हमने सभी गरीबों को आवास देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ग्रामीण क्षेत्र में हम लोगों को एक लाख 20 हजार रुपए दे रहे है तो शहरों में लोगों को घर बनाने के लिए ढाई लाख रुपए दे रहे हेैंं। हमने लोगों को सस्ते घर मुहैया कराने के लिए काम शुरू किया है, हम प्रदेश के भीतर सभी गरीबों को सिर ढकने के लिए घर देने का लक्ष्य रखा है। लेकिन इसके लिए हमे आपके समर्थन की जरूरत है।

हर वर्ग के लिए होगा काम
कराए हैं, उज्जवला योजना के तहत हम लोगों को गैस कनेक्शन दे रहे हैं। विकास को आग बढ़ाने के लिए हमने योजना तैयार की है। प्रदेश में हमने फेरी नीति तैयार की है, हम सड़कों को अतिक्रमण से मुक्त करेंगे, उन्हें व्यवस्थित पुनर्वास देंगे ताकि उनके रोजगार पर खतरा नहीं आए। हम समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति को तमाम योजना का लाभ पहुंचाएंगे। हर नगर निकाय में हम इसी आधार पर वार्ड का चयन करेंगे जहां विकास की कमी है, घर-घर से कूड़ा निस्तारण करने के लिए हम काम करेंगे, हम स्वच्छता के लिए काम करेंगे। इसके लिए हमे वोट चाहिए आपका समर्थन चाहिए ताकि सरकार के पैसे का सही उपयोग किया जा सके। विकास की योजनाओं का लाभ हम सबको देंगे। पहले सफाई नहीं होती थी, क्योंकि पिछली सरकार ने सफाई का ठेका अपने करीबियों को दिया था, लेकिन अब यह सब खत्म किया जाएगा।
अयोध्या के नाम से लोगों को चिढ़ होती है
अयोध्या में अब बिजली 24 घंटे बिजली आएगी, हमने इसके लिए काम किया, लेकिन जब नगर निगम बनेगा तो किसी भी तरह की समस्या नहीं होगी। हमारी सरकार ने बिना भेदभाव के लोगों को हर सुविधाओं का लाभ पहुंचाया है। हम सभी स्ट्रीट लाइट को एलईडी में बदलेंगे, यह अब दिन में नहीं जलेंगी, सिर्फ रात में जला करेंगी। जब मैं अयोध्या आता हूं तो सपा और बसपा को बुरा लगता है, ऐसा लगता है कि इनके अंदर करंट लग गया। अयोध्या के नाम से बहुत से लोगों को चिढ़ होती है। लेकिन अयोध्या हमारे लिए आस्था का विषय है।
अयोध्या की उपेक्षा हुई
जिन लोगों ने आपकी पहचान को छिपाने का प्रयास किया, जिन लोगों ने आपकी पहचान पर संकट खड़ा किया , उन्हें सबक सिखाना ही होगा। अयोध्या को नगर निगम देने का हमने फैसला लिया है। अयोध्या का विकास अयोध्या के अनुरूप होना चाहिए। यहां सड़क नहीं है, पानी नहीं हैं, बिजली नहीं है घाटों की सफाई नहीं होती है। अयोध्या ने देश और दुनिया को दीपावली दी और यहीं इसकी उपेक्षा हुई, लेकिन हमारी पूरी सरकार यहां अाई और दीपावली का जश्न धूमधाम से मनाया। अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का काम करेंगे।
गोवंश के लिए किए जाएंगे इंतजाम
हमने तय किया है कि आवारा गोवंश व पशुओं को पहले चरण में अलग-अलग गोशाला में ले जाएंगे। इनके संरक्षण और संवर्धन की व्यवस्था की जाएगी, उनके रक्षा की व्यवस्था की जाएगी। सड़कों पर गो माता को प्लास्टिक खाने के लिए नहीं छोड़ेंगे। इसीलिए हम आपके बीच आए हैं कि नगर निगम का यह चुनाव प्रदेश और केंद्र की योजनाओं को जमीन पर पहुंचाने के लिए एक माध्यम है। लिहाजा हमे आफका समर्थन चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने कहा है कि हमारा संकल्प पत्र महज चुनावी घोषणा पत्र नहीं है, हम इसे पूरी तरह से लागू करेंगे, सरकार की इसपर नजर रहेगी।
इसे भी पढ़ें-भगवान राम के बिना भारत में कोई काम शुरू नहीं होता, वह आस्था के प्रतीक- योगी आदित्यनाथ












Click it and Unblock the Notifications