सीएम योगी आदित्‍यनाथ सहित 4 मंत्री निर्विरोध MLC चुने गए

लखनऊ। यूपी सीएम योगी आदित्‍यनाथ, 2 उप मुख्‍यमंत्रियों समेत भारतीय जनता पार्टी के 4 उम्‍मीदवार विधान परिषद के उपचुनाव में र्निविरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। उपचुनाव में पीठासीन अधिकारी तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दूबे ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उपचुनाव में नाम वापसी के लिए तय सीमा आज दोपहर 3 बजे समाप्‍त हुई।

सीएम योगी आदित्‍यनाथ सहित 4 मंत्री निर्विरोध MLC चुने गए

इसी के साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, डॉक्‍टर दिनेश शर्मा और परिवहन मंत्री स्‍वतंत्र देव सिंह को र्निविरोध चुन लिया गया। इनके खिलाफ किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया था।
केशव प्रसाद मौर्या

जानिए किसकी जगह हुई थी खाली

पिछले दिनों सूबे के पांच MLC ने अपने पदों से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामा है. इनमें चार एसपी और एक बीएसपी MLC थे। एसपी के यशवंत सिंह, अशोक वाजपेयी, सरोजिनी अग्रवाल और बुक्कल नवाब तो वहीं बीएसपी के जयवीर सिंह ने भी इस्तीफा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+