YEIDA: PM Modi के 'सेमीकंडक्टर मिशन' पर UP सरकार का फोकस, जानिए ईडा पर क्यों टिकी हैं निगाहें

उत्तर प्रदेश के नोएडा में जल्द ही सेमीकंडक्टर हब की स्थापना की जाएगी। इस क्षेत्र में चीन ओर ताइवान का मुकाबला करने के लिए सेमीकंडक्टर हब का होना बेहद जरूरी है।

योगी आदित्यनाथ

YEIDA Arunveer Singh: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा करने में मुख्यमंत्री योगी का उत्तर प्रदेश अहम भूमिका निभाएगा। मोदी ने देश में छोटी इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए 2021 में 'सेमीकंडक्टर मिशन' शुरू किया था। इस मिशन पर फोकस करते हुए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने कदम बढ़ा दिए हैं। प्राधिकरण के अधिकारियों की माने तो भारत को हाईटेक उत्पादन सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत के बाद हाइटेक उत्पादन के तौर पर देश को एक वैश्विक केंद्र के तौर पर स्थापति करने में ईडा एक अहम भूमिका निभाएगा।

मोदी के विजन को मूर्त रूप देंगे सीएम योगी

मोदी के विजन के मुताबिक उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए सीएम योगी ने भी प्रयास शुरू कर दिए हैं। हाल ही में यूपी की राजधानी लखनऊ में हुई ग्लोबल इनवेस्टर समिट में भी सीएम योगी ने सेमीकंडक्टर मिशन से जड़े प्लेयरों को आगे आकर नोएडा में इनवेस्ट करने की अपील की थी। योगी की मंशा के अनुरूप ही अब यूपी सरकार ने नोएडा के सेक्टर दस में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रनिक्स विनिर्माण का हब बनाने के लिए जमीन देने का फैसला किया है।

नोएडा में जल्द बनेगा सेमीकंडक्टर हब

Yamuna Expressway Industrial Development Authority (YEIDA) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणवीर सिंह ने बताया कि अधिकारियों की माने तो अकेले सेमीकंडक्टर हब ही नोएडा में 700 एकड़ में डेवलप किया जाएगा। दावे के मुताबिक इस क्षेत्र में एक लाख करोड़ के निवेश होने की संभावना है और इससे करीब 65 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। वह कहते हैं कि, सेमीकंडक्टर को लेकर दुनिया अभी भी पूरी तरह से चीन और ताइवन पर निर्भर है। एक बार जब इसका हब नोएडा में बन जाएगा तब उनको एक कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा।

मुंबई रोड शो में सीएम योगी ने किया था सेमीकंडक्टर मिशन का जिक्र

सेमीकंडक्टर मिशन की अहमियत का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मुंबई दौरे के समय कहा था कि वह यूपी में एक सेमीकंडक्टर यूनिट की स्थापना करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम योगी ने कहा कि,

देश का लगभग 45 परसेंट मोबाइल मैन्यूफैक्चरिंग का काम उत्तर प्रदेश में होता है। इसके अलावा मोबाइल मैन्युफैक्चरिंब का पचास फीसदी काम भी यूपी में ही होता है। देश की पहली मैनुफैक्चरिंग यूनिट यूपी में ही खोली गई थी। यदि हमें ITMS (Information technology for Manufacturing Systems) में आगे बढ़ना है तो हमें एक सेमीकंडक्टर हब की जरूरत है और आप देखेंगे कि ग्लोबल इनवेस्टर समिट के दौरान हम यूपी में सेमीकंडक्टर यूनिट की दिशा में आगे बढ़ने में कामयाब होंगे।

कई कम्पनियों ने ईडा से मांगी जमीन

यूपी सरकार और सीएम योगी की इच्छा को उस समय पंख मिले जब एक कम्पनी ने सेमीकंडक्टर हब की स्थापना के लिए Yamuna Expressway Industrial Development Authority से 100 एकड़ जमीन की डिमांड की है। इससे पहले यूपी में पहले डाटा सेंटर की स्थापना के लिए हीरानंदानी ग्रुप को नॉलेज पार्क पांच में 20 एकड़ जमीन अलॉट की गई थी। इस कम्पनी ने भी ईडा को पत्र लिखकर सेमीकडंक्टर मिशन के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक ग्रुप के सीइओ दर्शन हीरानंदानी ने कहा कि सेमीकंडक्टर मिशन के तहत निवेश के लिए जल्द ही हम भारत सरकार के पास अपनी रिक्वेस्ट डालेंगे। हमारा ग्रुप पहले ही यूपी में डाटा सेंटर का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है।

2021 में पीएम मोदी ने दी थी 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' को हरी झंडी

दरअसल 2021 में पीएम मोदी की कैबिनेट ने सेमीकंडक्टर बनाने के लिए प्रोडक्शन लिंक्ड इंसेंटिव (PLI Scheme) को मंजूरी प्रदान की थी। केंद्र सरकार के दावे के मुताबिक इस प्रोजेक्ट पर 6 साल के भीतर करीब 76000 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। इस अभियान को 'इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन' के नाम से चलाया जा रहा है। मुख्यतौर पर सेमीकंडक्टर सभी तरह के इलेक्ट्रानिक्स सामानों में लगने वाले प्रमुख पुर्जों में शामिल होता है। जानकारों की माने तो जब पूरी दुनिया सेमीकंडक्टर की कमी की समस्या से जूझ रही है ऐसे समय में पीएलआई स्कीम के तहत भारत को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की तैयारी में पीएम मोदी जुटे हैं और इसमें मुख्यमंत्री योगी का यूपी अहम योगदान देगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+