YEIDA: पहले दिन 50 लाख यात्रियों का गवाह बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जानिए CEO अरुणवीर सिंह के दावे

उत्तर प्रदेश सरकर ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए अपने बजट में भारी भरकम राशि दी थी। दरअसल सरकार की कोशिश है कि जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट को वर्ल्ड क्लास बनाने में कोई कोर कसर बाकी न रहे।

योगी आदित्यनाथ

Noida International Airport Limited (NIAL): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की कई बार तारीफ कर चुके हैं। योगी कई बार कह चुके हैं कि जेवर में बनने वाला इंटरनेशनल एयरपोर्ट यूपी इकॉनमी को नया आयाम देगा। मुख्यमंत्री के दावे के अनुरूप ही अब YEIDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणवीर सिंह ने कहा है कि एक अक्टूबर 2024 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहले दिन ही 50 लाख यात्रियों का आवागमन होगा और पहले ही दिन से यात्री विमानों के साथ ही मालवाहक विमान भी यहां से उड़ान भरेंगे।

मार्च 2024 से शुरू होगा ट्रॉयल रन

Yamuna Expressway Industrial Development Authority के सीईओ अरुणवीर सिंह ने ' मनीकंट्रो डॉट काम' से बातचीत के दौरान यह बातें कहीं। अरुणवीर सिंह ने बातचीत के दौरान नोएडा में हो रहे विकास और इंटरनेशनल एयरपोर्ट की अहमियत को लेकर विस्तार से बातचीत की। अरुणवीर सिंह नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIAL) के चेयरमैन भी हैं। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का काम सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और ऐसी उम्मीद है कि ट्रॉयल उड़ाने मार्च 2024 से शुरू हो जाएंगी। सबकुछ सही रहा तो एक अक्टूबर 2024 को इस एयरपोर्ट से पहली आधिकारिक उड़ान शुरू होगी।

तीन साल में बनकर तैयार होगा ये एयरपोर्ट

अरुणवीर सिंह कहते हैं कि,

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य जून 2021 में शुरू हुआ था और इसे पूरा होने में करीब 1095 दिन यानी तीन साल का समय लगेगा। इसका काम बिल्कुल समय के अनुसार चल रहा है और हम इसके निर्माण कार्य की डेली बेसिस पर मॉनिटरिंग भी कर रहे हैं। इस एयरपोर्ट के पहले चरण का काम 30 सितम्बर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। यात्रियो की क्षमता और आवश्यकता के हिसाब से आगे के चरणों की डेडलाइन तय की जाएगी। यह पूरी तरह से यहां आने वाले यात्रियों और कार्गो विमानों के पर निर्भर करेगा।

यात्रियों को मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या में ग्रोथ का उदाहरण देते हुए अरुणवीर सिंह ने कहा कि यहां भी काफी ग्रोथ होने की संभावना है। एक बार जब यहां से उड़ाने शुरू हो जाएंगी तब यहां यात्रियों की संख्या में 15 प्रतिशत से 20 प्रतिशत तक का ग्रोथ होने की संभावना है। अगले पांच सालों में ग्रोथ 30 फीसदी तक पहुंचने का अनुमान है जिससे यहां आने वाले यात्रियों की संख्या 30 मिलियन यानी तीन करोड़ तक पहुंच जाएगी। जबकि उसके अगले पांच सालों में यहां यात्रियों की संख्या पांच करोड़ तक पहुंच सकती है।

एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा

नोएडा के सीईओ अरुणवीर सिंह कहते हैं कि एक बार जब यह प्रोजेक्ट पूरा हो जाएगा जिसमें पांच रनवे शामिल होंगे और इससे जुड़ी सभी सुविधाएं यहां मौजूद होंगी तब यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा और यहां यात्रियों की संख्या 225 मिलियन तक पहुंच जाएगी। इसके साथ ही जेवर मे बन रहे नोएडा इंटरनेशनल ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर बहुत सारी प्लानिंग चल रही है। यहां एशिया-पेसिफिक देशों के लिए एक अलग से एयर ट्रांजिट हब विकसित किया जाएगा जहां से जापान, आस्ट्रेलिया और सिंगापुर के लिए उड़ाने शुरू होंगी।

नोएडा एयरपोर्ट को ट्रांजिट हब बनाने की तैयारी

उहोंने कहा कि इस ट्रांजिट हब को लेकर Zurich International Airport AG की भारत की कई विमानन कम्पनियों से बातचीत चल रही है जिसमें टाटा एयरलाइंस, इंडिगो, स्पाइसजेट और अन्य कम्पनियां शामिल हैं। ये कम्पनियां भी चाहती हैं कि इस एयरपोर्ट को एक ट्रांजिट हब के तौर पर शामिल किया जाए। ऐसे समय में यह हमारे लिए एक अवसर है जब विमान कम्पनियां अपनी उड़ानों में लगातार इजाफा कर रही हैं।

यूपी सरकार ने बजट में रखे थे 805 करोड़ रुपये

यह पूछे जाने पर कि यूपी सरकार ने इसके लिए जो 805 करोड़ का बजट दिया है उसको कैसे यूटिलाइज किया जाएगा, इसपर अरुणवीर सिंह कहते हैं कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने1334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण पहले चरण के तहत किया है। इसके अलावा एमआरओ सुविधाओं और अतिरिक्त रनवे के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी 1365 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करने की योजना बना रही है। वह कहते हैं कि यूपी सरकार इसके लिए 800 करोड़ रुपये बजट दे रही है। यूपी के बजट से इसे रिलीज किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट में 37.5 परसेंट की हिस्सेदारी यूपी सरकार की होगी। इसमें चार कम्पनियों नोएडा प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण , यमुना अथॉरिटी और एयरपोर्ट अथॉरिटी शामिल हैं। इसमें सबका अलग अलग हिस्सा बांटा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+