BHU की परीक्षा में पूछा गया प्रश्न, 'भारतीय जनता पार्टी पर लिखो निबंध'

नई दिल्ली। बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) में एक बार फिर से सुर्खियों में है। इस बार बीएचयू, राजनीतिक विज्ञान के पेपर में अपने छात्रों से पूछे गए सवाल की वजह से चर्चा में हैं। दरअसल बीएचयू में इन दिनों सत्र परीक्षाएं आयोजित हो रही हैं। जिसमें एमए राजनीतिक विज्ञान के फर्स्ट सेमेस्टर के एक पेपर में उनसे भारतीय जनता पार्टी पर एक निबंध लिखने को कहा गया था।

जीएसटी के बारे में चाणक्य ने क्या लिखा था?

जीएसटी के बारे में चाणक्य ने क्या लिखा था?

बता दें कि बीएचयू के राजनीतिक विज्ञान के दूसरे पेपरों में भी ऐसे कई सवाल पूछे गए जिन पर अब बवाल हो रहा है। 'प्राचीन और मध्यकालीन भारत में समाजिक और राजनीतिक विचार' के नाम से आए एक पेपर में छात्रों से दो ऐसे ही सवाल पूछे थें जिनसे छात्र हैरान थे। पहला सवाल था कि कौटिल्य के अर्थशास्त्र में जीएसटी के स्वरूप पर एक निबंध लिखिए, जबकि दूसरा सवाल था कि वैश्वीकरण के मनु पहले भारतीय चिंतक थे, इसपर चर्चा कीजिए।

संघ के करीबी प्रोफेसर पर आरोप

संघ के करीबी प्रोफेसर पर आरोप

राजनीति विज्ञान के छात्रों से जब बात की गई तो उन्होंने कहा कि इन पेपरों को प्रोफेसर कौशल किशोर मिश्र की सलाह पर तैयार किए गए हैं। प्रोफेसेर मिश्र संघ का करीबी भी माना जाता है। छात्रों ने बताया कि प्रोफेसर मिश्र बीते दो सालों में विभाग में लगातार ऐसे सेमिनारों को आयोजन कराते रहे हैं जिनमें संघ से जुड़े नेता को बोलने के लिया बुलाया जाता है। प्रोफेसर मिश्र भी इस बात को स्वीकार करते हैं कि वे आरएसएस के सदस्य है लेकिन वे ये भी कहते हैं उनकी व्यक्तिगत विचारधारा का छात्रों से कोई लेना देना नहीं हैं।

छात्रों से प्रश्न पूछ कर नहीं की कोई गलती: प्रोफेसर

छात्रों से प्रश्न पूछ कर नहीं की कोई गलती: प्रोफेसर

छात्रों ने जब जीएसटी पर चाणक्य के विचार को कोर्स से बाहर होने का आरोप लगाया तो प्रोफेसर मिश्र ने कहा कि क्या हुआ कि वह प्रश्न कोर्स में नहीं है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि छात्रों को नई नई चीजें ढूढ़ कर पढ़ाई जाए। प्रोफेसर मिश्र ने कहा कि इस पेपर को तैयार करने में कोई गलती नहीं हुई है। प्रोफेसर मिश्रा का कहना है कि कौटिल्य का अर्थशास्त्र पहली भारतीय किताब है जोकि आज के जीएसटी के विचार के बारे में बताती है। कौटिल्य ऐसे अर्थशास्त्री थे जिन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के एकीकरण की बात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+