यूपी: पीड़ित महिला मदद के लिए पहुंची थाने, दरोगा बोला मैं हरीशचन्द्र नहीं हूं पैसे चाहिए, वीडियो वायरल
कन्नौज। यूपी पुलिस देश की सबसे ताकतवर पुलिस में से एक मानी जाती है। जो चाहे कर सकती है। लेकिन यहां दरोगा लोगों में भय का वातावरण बनाने में लगे हैं। मामला कन्नौज में कुंअरपुर लोधपुर का है जहां शादी का झांसा देकर एक आर्मीमैन ने पीड़िता का शारीरिक शोषण किया और जब पीड़िता न्याय मांगने पुलिस के पास पहुंची तो दरोगा ने अपने ही सिस्टम की पोल खोली दी। वीडियो में दरोगा कहता है कि वो हरीशचन्द्र नहीं है, काम के लिए वह पैसे लेता है। फिर इसी से जुड़ा एक किस्सा दरोगा पीड़िता को सुनाता है कि कैसे एक आदमी ने आठ लाख रूपए देकर अपना मुकदमा छुड़ा लिया।

दरअसल चौकी प्रभारी योगेन्द्र शर्मा इस पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए पूरे सिस्टम की पोल खोलते हुए पीड़िता को काम करने का तरीका बता रहे हैं। दरोगा बताते हैं कि किस तरह से सरकारी तंत्र गरीब और पीड़ितों से वसूली करता है और न्याय दिलाने का भी तरीका किस तरह से होता है।

इस वीडियो को खुद इस पीड़िता ने बनाकर वायरल किया है क्यों कि उसको पुलिस इंसाफ दिलाने के नाम पर परेशान किया जा रहा था जबकि पीड़िता बहुत गरीब है और उसके पास पुलिस की जेब भरने के लिए कुछ भी नहीं है और आरोपी आर्मी में तैनात है। जिस कारण पीड़िता हो परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिस भी आरोपी पर हाँथ डालने में सोंच रही है आखिर में पीड़िता ने इस पुलिसकर्मी की पोल खोलने के लिए यह तरीका अपनाया।
ये भी पढ़ें- यूपी: एक ही गांव के पांच बच्चों की दर्दनाक मौत, प्राकृतिक आपदा से हुआ ये हादसा












Click it and Unblock the Notifications