अपर्णा यादव ने अखिलेश यादव की तस्वीर वाला जलाया SP का झंडा, मुलायम सिंह की छोटी बहू पर आगबबूला हुई सपा

Women Reservation Bill: संसद में महिला आरक्षण विधेयक (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) के गिरने के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सरगर्मी बढ़ गई है। बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने लखनऊ में इस पर तीखा पलटवार किया।

अपर्णा यादव ने लखनऊ में विधानभवन सामने रात के सन्‍नाटे में सपा-कांग्रेस पर महिला विरोधी आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। रात के सन्नाटे में सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का झंडा जलाया।

Women Reservation Bill

अपर्णा यादव ने अपने सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर भी ये फोटो शेयर की है जिसमें वों अखिलेश यादव की तस्वीर वाले समाजवादी पार्टी (सपा) के झंडों के साथ ही कांग्रेस के झंडे भी जलाती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अपर्णा यादव ने विपक्षी दलों को 'महिला विरोधी' बताते हुए जमकर घेरा। उन्‍होंने कहा महिला सशक्तिकरण और महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर हम किसी भी हद तक जाएंगे।

मुलायम सिंह की छोटी बहू आगबबूला हुई सपा

अपने परिवार और विपक्षी दलों के खिलाफ सीधा मोर्चा खोलने के बाद दिवंगत मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव जमकर सुखिर्यों में हैं। अखिलेश यादव की फोटो वाला समाजवादी पार्टी का झंडा जलाए जाने के अपर्णा यादव सपा के सीधे निशाने पर आ चुकी हैं। अपर्णा यादव के इस तरह के विरोध पर सपाई आगबबूला हो गए हैं।

"भाजपा प्रदर्शन पूर्व-नियोजित"

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव हमेशा महिलाओं के अधिकारों के पक्ष में रहे हैं। मोदी सरकार ने दिखावे के लिए महिला आरक्षण बिल पेश किया जबकि उन्‍हें पता था कि इसे समर्थन नहीं मिलेगा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि बिल गिरने के तुरंत बाद भाजपा प्रदर्शन पूर्व-नियोजित था।

'BJP का पतन शुरू हो गया', महिला आरक्षण बिल फेल होने पर ममता बनर्जी का दावा, मोदी सरकार के लिए बोली बड़ी बात
'BJP का पतन शुरू हो गया', महिला आरक्षण बिल फेल होने पर ममता बनर्जी का दावा, मोदी सरकार के लिए बोली बड़ी बात

गोप बोले- जिस झंडे ने पहचान दी...

अपर्णा यादव की गोप ने कड़ी निंदा की उन्‍होंने कहा, "जिस झंडे ने आपको पहचान दी, उसे जलाना आपके स्तर को दर्शाता है। यह झंडा श्रद्धेय मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की विरासत है, इसका अपमान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" गोप ने कहा लाल झंडा गरीब, किसान और नौजवान के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने झंडा व नेता की फोटो जलाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

PM Modi address Nation Highlights: 'विपक्ष ने हमारे प्रयास की भ्रूण हत्‍या की', पीएम मोदी का छलका दर्द
PM Modi address Nation Highlights: 'विपक्ष ने हमारे प्रयास की भ्रूण हत्‍या की', पीएम मोदी का छलका दर्द
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+