सड़क किनारे बेहोश मिली युवती, होश आने पर बोली- पति नहीं प्रेमी चाहिए!
बहराइच। जनपद श्रावस्ती के इकौना बाजार में कल देर रात एक युवती बेहोशी की हालत में मिली थी। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां पर हालत में सुधार न होने पर उसे बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को होश आने पर युवती का बयान सुन लोग चौंक पड़े। दरअसल युवती अपने पति के साथ न रहकर अपने प्रेमी के साथ रहने की इच्छा जताते हुए परिजनों पर जबरदस्ती शादी करने की बात कहते हुये ससुराल जाने से मना कर दिया। जिसके बाद अस्पताल पहुंचे परिजन युवती को समझाने में लगे हुए हैं।

इकौना इलाके की रहने वाली एक युवती का विवाह परिजनों ने बिना उसकी मर्जी के चार माह पहले पयागपुर इलाके में रहने वाले एक युवक के साथ कर दिया था। जिसके बाद से युवती पति के साथ रहने को तैयार नहीं थी। सोमवार को इकौना बाजार में युवती बेहोश मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसे कल देर रात बहराइच जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। आज दोपहर में होश आने पर युवती ने बताया कि उसके परिजनों ने बिना उसकी मर्जी के उसका विवाह करा दिया। उसने कहा कि मैं अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती। मैं जिस लड़के से प्यार करती हूं उसी के साथ शादी करना चाहती हूं, लेकिन परिजन व ससुराल वाले लगातार हम पर दबाव बना रहे हैं। इसी वजह से मैं कल घर से चली गई थी।












Click it and Unblock the Notifications