यूपी में दरोगा बनने के लिए महिलाओं का भी आ गया है Admit Card, यहां से Download करें

जुलाई में पेपर लीक होने के कारण लिखित परीक्षा रद्द हो गई थी और अब फिर परीक्षा कराई जा रही है।

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश दरोगा भर्ती परीक्षा 2016 के री-एग्जाम के लिए महिला अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड आज से डाउनलोड कर सकती हैं। महिला अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभी तक पुरुष अभ्यार्थी का ही एडमिट कार्ड डाउनलोड हो रहा था, लेकिन आज से महिला अभ्यार्थी के एडमिट कार्ड का डाउनलोड लिंक भी डाल दिया गया है। महिला अभ्यार्थियों की परीक्षा 21 से 22 दिसंबर के बीच ऑनलाइन यानी कंप्यूटर पर होगी। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की वेबसाइट पर एडमिट कार्ड के लिए जो लिंक पहले जारी हुआ था, उसी में नया लिंक जोड़ दिया गया है और यहीं से प्रवेश पत्र डाउनलोड किया जा सकता हैं।

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

कैसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड?

सबसे पहले http://uppbpb.gov.in पर जाएं। यहां आपको बिल्कुल बीच में लिंक - 'उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती- 2016 के अंतर्गत ऑनलाइन परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने हेतु लिंक' दिखेगा। इस पर क्लिक करने पर एक नया पेज खुलेगा। आप यहां मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और डेट ऑफ बर्थ आदि डाले और डाउनलोड पर क्लिक करें। आपका एडमिट कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

खास बात

खास बात

दरोगा भर्ती परीक्षा के लिए यूपी में 17 जिलों का चयन किया गया है। इन 17 जिलों में 114 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन परीक्षा केंद्रों पर ही कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन परीक्षा होगी। 12 दिसंबर से 20 दिसंबर तक पुरुष अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि 21 से 22 दिसंबर को महिला अभ्यर्थी परीक्षा देंगी। परीक्षा तीन पालियों में होंगी और सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे।

पिछली बार लीक हुआ था पेपर

पिछली बार लीक हुआ था पेपर

दरोगा भर्ती परीक्षा में इस बार पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या 5,42,124 है जबकि महिला अभ्यर्थियों की संख्या 88,802 है। जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा 2016 में शुरू हुई दरोगा भर्ती परीक्षा का री-एग्जाम है। जुलाई में पेपर लीक होने के कारण लिखित परीक्षा रद्द हो गई थी और अब फिर परीक्षा कराई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+