ननद ने सहेलियों के साथ मिलकर की कचहरी में आई मां-बेटी की पिटाई, हंगामा
सहारनपुर। मामला सहारनपुर का है, जहां हरियाणा के यमुनानगर जिले से दहेज के मुकदमें में सोमवार सुबह कचहरी परिसर में तारीख पर पहुंची मां-बेटी की पिटाई उसी की ननद ने कर दी। जिससे मां-बेटी ने वहां चीख-चिल्ला कर हंगामा खड़ा कर दिया। यह मंजर देख वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिसे देखकर हमलावर महिलाएं मौके से हटकर भीड़ में ही कहीं छिप गईं। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस पीड़ित मां-बेटी को थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के जिला यमुनानगर के सोहलमंडी की प्रेमबाला बेटी ज्योति संग कोर्ट में विचाराधीन दहेज के मामले में तारीख पर सुबह कचहरी पहुंची थी। गृह कलह के चलते पति-पत्नी में विवाद चल रहा है, जिसके चलते ज्योति के परिजनों ने बेटी की ससुराल वालों पर दहेज का मुकदमा दर्ज़ कराया था। इसी मामले की तारीख पर दोनों पीड़िता यहां आईं थीं।
ये भी पढ़ें- राज्यपाल तक पहुंचा इलाहाबाद का नाम बदलने का मामला, सुझाया गया ये नया नाम
पीड़िता का आरोप है कि कचहरी आते ही उसकी ननद वर्षा व अन्य महिलाओं ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब उसकी मां उसे बचाने पहुंची तो महिलाओं ने उसकी भी पिटाई कर दी। पीड़िता का ये भी कहना है की उन्हें बाल पकड़-पकड़कर पीटा गया।
इतना ही नहीं आरोपियों ने ज्योति के कपड़े तक फाड़ डाले। मां-बेटी ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया तो अधिवक्ता सहित अन्य लोग आ गए, जिन्हें देकर हमलावर महिलाएं भीड़ में ही कहीं छिप गईं। मारपीट की सूचना पर सदर बाजार पुलिस पहुंची और मां-बेटी को लेकर थाने गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि ज्योति की तरफ से तहरीर लेकर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- पुलिस ने चूक के आरोप को किया खारिज, कहा मुन्ना बजरंगी की सुरक्षा में नहीं थी कोई कमी












Click it and Unblock the Notifications