VIDEO: रिटायर्ड फौजी की महिलाओं ने की चप्पलों से पिटाई
फौजी का कहना है कि जिन महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की है उन्हीं के परिवार के कुछ लोग स्कूल चला रहे हैं। स्कूल विवाद से जुड़े मामले में दोनों डीएम आवास गए थे।
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी में डीएम दफ्तर के बाहर उस समय हड़कंप मच गया जब रिटायर्ड फौजी की महिलाएं पिटाई करने लगी। महिलाओं ने रिटायर्ड फौजी को बकायदा चप्पलों से पीटा।
मामला डीएम दफ्तर के बहार का है जब वो फौजी किसी मामले की शिकायत लेकर डीएम से मिलकर बाहर निकल रहा था। महिलाओं का कहना था कि शख्स उनके साथ छेड़खानी कर रहा था जबकि फौजी का कहना है कि जिन महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की है उन्हीं के परिवार के कुछ लोग स्कूल चला रहे हैं।
रिटायर्ड फौजी का आरोपी है कि स्कूल में उनकी भतीजी के साथ स्कूल के ही कर्मचारियों ने छेड़खानी की। जिसकी शिकायत वो डीएम से करने आया था, लेकिन बाहर निकलते ही उसके साथ महिलाओं ने चप्पलों से मारपीट शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
Read more: मां-बाप गए थे मंदिर तो बेटी संग किया गया पाप, घर में घुसकर बारी-बारी रेप
देखिए VIDEO...