शोहदे ने की छेड़छाड़, महिला ने सड़क पर पीटा, देखें वीडियो
मऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वॉड का गठन किया था। लेकिन एंटी रोमियो स्क्वॉड का निष्क्रियता के चलते रोज महिलाओं, छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं बढ़ती जा रही है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के मऊ का है। यहां एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने पर महिला ने शोहदे की सड़क पर जमकर पिटाई की है।

मऊ कोतवाली क्षेत्र के गाजीपुर में शोहदे ने महिला को देखकर आंख मारी फिर उसके साथ छेड़खानी भी की। फिर क्या था महिला ने भी शोहदे को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। महिला ने मनचले युवक को डाटते हुए पीटकर भगा दिया। इस पुरे मामले में पुलिस की भी लापरवाही देखने को मिली है क्योकि जिस स्थान पर ये घटना हुई है वही पर पुलिस बूथ भी है।
वहीं महिला ने की मानें तो वह फल खरीद रही थी तभी शोहदे ने उसे आंख मारी और गन्दी-गन्दी बाते करने लगा। वह लड़का शराब के नशे में था। हमने इसे मारा उसके बाद वह मार खाने के बाद भी वह मुझसे साथ चलने को कहा जिसके बाद हमने उसकी पिटाई कर दी।












Click it and Unblock the Notifications