यूपी: दारोगा और सिपाही ने महिला से की अश्लील हरकत, शिकायत पर नहीं हुई कोई कार्रवाई

शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में नाली विवाद को लेकर एक महिला ने दारोगा और सिपाही पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आरोपी दारोगा और सिपाही पर कार्रवाई को लेकर कई बार एसपी से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब महिला ने आईजी और डीजीपी से पूरे मामले की शिकायत की है। शिकायत के बाद डीजीपी ऑफिस से जांच के आदेश आए है।

women accused policemen for molestation in shahjahanpur

यह है मामला
शाहजहांपुर के पुवायां थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने बताया कि 17 जून को उसका अपने पड़ोसी से नाली को लेकर विवाद हो गया था। इसी विवाद की वजह से पड़ोसी ने थाने के दारोगा और सिपाही को अपने घर बुलाया और उनको शराब पिलाई। पीड़िता ने बताया कि 22 जून को दारोगा और सिपाही घर में घुस आए और मेरे साथ गालीगलौज की। महिला ने इस बात का विरोध किया तो दोनों उसके साथ अश्लील हरकते करने लगे। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद दारोगा और सिपाही झूठे केस मे फंसाने की धमकी देते हुए वहां से चल गए।

पति को फसाया झूठे आरोप में
महिला की माने तो 22 जून की रात को ही दारोगा ने मेरे पति को फोन करके थाने बुलाया और जमकर मारपीट की। दारोगा ने शांति भंग की धाराओ में महिला के पति चालान कर जेल भेज दिया। महिला ने इस बात की शिकायत थाने से लेकर एसपी तक की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उसके बाद महिल ने आईजी और डीजीपी को पत्र लिखकर दारोगा और सिपाही की शिकायत की। पत्र का संज्ञान लेते हुए डीजीपी ऑफिस से दरोगा और सिपाही के जांच के आदेश दिए गए।

पुलिस ने शुरू की जांच
सीओ जितेन्द्र सिंह की माने तो डीजीपी आफिस से निर्देश मिले थे कि इस मामले की जांच की जाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और महिला के बयान भी दर्ज कर लिए गए है। जांच में जो तथ्य निकलकर सामने आएगा उसके तहत कार्रवाई की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+