ग्रेटर नोएडा: सिरफिरे आशिक ने मॉल में लड़की को चाकूओं से गोदा, भीड़ ने घेरा तो खुद को भी मारा

नोएडा। यूपी के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक दुकान में घुसकर एक सनकी आशिक ने लड़की को चाकूओं से गोद डाला। मामला एक तरफा प्यार का बताया जा रहा है। भीड़ को आता देखकर युवक ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस ने घायल युवती और आरोपी युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म बाजार स्थित ए प्लाजा में राजेश्वर दयाल की कॉस्मेटिक की दुकान पर घटी।

लड़की कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करती थी

लड़की कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करती थी

जगत फार्म मार्केट में खुशबू नाम की लड़की कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करती थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे वॉशरूम जाने के लिए दुकान से बाहर आई थी। इस दौरान दादरी गौतमपुरी निवासी कुलदीप नाम का युवक वहां पर आया और लड़की से बात करने की कोशिश करने लगा। लड़की ने जब इसका विरोध किया तो वह उसे हाथ पकड़कर खींचने लगा। सीसीटीवी कैमरे में युवक लड़की का हाथ पकड़े दिख रहा है। तभी वह लड़की को वॉशरुम की ओर ले जाने लगा। जब लड़की चिल्लाने लगी तो कुलदीप ने लड़की को चाकू से गोद डाला।

खुद को भी किया घायल

खुद को भी किया घायल

चाकू लगने के बाद लड़की चीखने चिल्लाने लगी। लड़की की चीख सुनकर आसपास के लोग बाहर आ गए। जब युवक को पकड़ने की कोशिश करने लगे तो वह वहां मौजूद लोगों को चाकू दिखाकर डराने लगा। खुद को फंसा देखकर युवक ने चाकू से खुद पर ही हमला कर लिया। इसबीच लोगों के घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया।

शाम में युवती की मौत हो गई

शाम में युवती की मौत हो गई

पुलिस ने बताया कि, युवती को गंभीर हालत में कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। जहां शाम 7:30 बजे युवती की मौत हो गई। वहीं लड़के की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने युवक के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की तफ्शीश कर रही है। लड़की के परिजनों ने बताया कि युवक पिछले तीन महीनों से उनकी बेटी का पीछा कर रहा था। इसे उनसे घर पर भी बताया था। लगातार परेशान करने के चले मृतका के घरवालों ने लड़के को पुलिस रिपोर्ट की चेतावनी भी दी थी। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+