तीन तलाक पर बच्चों संग खुद को आग लगाने लगी महिला, दर्दनाक तस्वीरें

स्कूली बच्चों के साथ महिला को आग लगाते देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गया। आनन-फानन में महिला से माचिस छीनी गयी।

इलाहाबाद। यूपी के प्रतापगढ़ जिले में तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां तलाक सुनने से पहले महिला ने घर में विद्रोह कर दिया और बच्चों संग एसपी ऑफिस में आत्मदाह करने पहुंच गई। स्कूली बच्चों के साथ महिला को आग लगाते देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गया। आनन-फानन में महिला से माचिस छीनी गयी।

घंटों सुबकती रही महिला

घंटों सुबकती रही महिला

महिला एसपी दफ्तर पर ही बैठकर घंटों सुबकती रही और न्याय की फरियाद करती रही। छोटे-छोटे दो मासूम बच्चे भी मां के आंसू को कभी रोकने का प्रयास करते तो कभी खुद भी बिलख-बिलख कर रोते।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस

महिला बस रो-रोकर कहती रही। मेरा नहीं, मेरे बच्चों के खातिर मुझे न्याय दिलवाओ लेकिन एसपी की नामौजूदगी में महिला के प्रति किसी ने संजीदगी नहीं दिखाई। हलाँकि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और महिला से पूछताछ की गई। अब पति की तलाश में पुलिस ने घरवालों से संपर्क किया है।

क्या कह रही महिला?

क्या कह रही महिला?

महिला का नाम शाहजाह है। वह महुली इलाके की रहने वाली है। शाहजाह ने बताया कि उसका पति मोबीन ट्रक चलाता है। उसका नाजायज संबंध पड़ोस की एक महिला से है। वह मुझे और मेरे बच्चों को अब छोड़ना चाह रहा है। इसमें ससुराल वाले भी मदद कर रहे हैं। वह रोज धमकी देता है कि जब चाहूंगा तलाक दे दूंगा।

बच्चों को लेकर पहुंची एसपी ऑफिस

बच्चों को लेकर पहुंची एसपी ऑफिस

अब जब वह तलाक बोलने के लिये आया तो मैं बच्चों के स्कूल चली गई और सीधे एसपी साहब से मदद मांगने आई हूं। शाहजाह ने बताया कि मोबीन उसे रोज पीटता है। प्रताड़ित करता है। सास और ननद भी मोबीन की हां में हां मिलाकर मुझे घर से निकालने पर तुली हुई है।

क्या कह रही पुलिस?

क्या कह रही पुलिस?

मामले में महुली थाना एसओ आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि महिला की पूरी मदद होगी। कोतवाली में घरवालों को बुलाया गया है। महिला की शादी 8 साल पहले हुई है। तीन बच्चे हैं। जिनमें दो को वह लेकर एसपी साहब के दफ्तर गयी थी। परिजनों के माध्यम से पति को बुलाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+