चाहिए था हीरो जैसा पति, मिला लुंगी वाला तो बीवी ने चलवाई गोली

सबकुछ प्लान के मुताबिक ही हुआ था लेकिन गोली लगने के बाद भी संजय बच गया और पुलिस ने जब पड़ताल की तो पत्नी के साथ उसके दोनों साथी गिरफ्तार कर लिए गए।

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के नवाबगंज में संजय हलवाई को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। स्टाइलिश पति की ख्वाहिश पूरी न होने पर पत्नी ने खौफनाक प्लान बनाया था। शातिर प्लान में पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ भाड़े पर शूटर बुलाया था। सबकुछ प्लान के मुताबिक ही हुआ था लेकिन गोली लगने के बाद भी संजय बच गया और पुलिस ने जब पड़ताल की तो पत्नी के साथ उसके दोनों साथी गिरफ्तार कर लिए गए।

चाहिए था हीरो जैसा पति,मिला लुंगी वाला तो बीवी ने चलवाई गोली

क्या है कहानी
पुलिस के अनुसार, बाबागंज की रहने वाली नीता फिल्मों की बहुत शौक़ीन थी। वह अपना पति भी हीरो के जैसा चाहती थी। उम्र के शुरुआती दिनों में ही नीता को शिवपूजन नाम के लड़के से प्यार हो गया। यह प्रेम सम्बन्ध बढ़ा तो शादी के पहले ही नीता गर्भवती हो गई। इस पर घर में बहुत बवाल हुआ और नीता की आनन-फानन में शादी कर दी गई लेकिन शिवपूजन से उसने रिश्ता बनाये रखा। जब पति को नीता के प्रेम सम्बन्धों के बारे में पता चला तो यह रिश्ता टूट गया। फिर नीता वापस मायके लौट आयी। गांव में नीता के प्यार के चर्चे आम हुये तो फिर से उसके लिये वर ढूंढा गया। इस बार नीता से उम्र में 20 साल बड़े संजय से उसकी शादी तय हुई। नीता ने शादी से इनकार कर दिया। बोली मैं लुंगी वाले हलवाई के साथ शादी नहीं करुंगी। मुझे गंवार से शादी नहीं करनी, मेरा पति स्टाइलिश नहीं हुआ तो मैं साथ नहीं रहूंगी।

जोर-जबर्दस्ती और फटकार पर नीता की शादी तय हो गई और वह संजय की पत्नी बन गई। खाना बनाने का काम करने वाला संजय हर प्रयास के बाद भी नीता को खुश नहीं कर पाता था। अलबत्ता उसके प्रेम संबंध पर बैन लगा दिया। फिर नीता ने संजय को ही हटाने की योजना बनाई और शिवपूजन से बातचीत कर प्लान बनाया।

ऐसे हुई थी हत्या
पुलिस के अनुसार 22 अगस्त की सुबह संजय को एक बुकिंग के लिये फोन किया गया। जब संजय मुन्नौवरपुर गांव के सामने हाईवे पर पहुंचा तभी बाइक सवार बदमाश अरमान और सुनील ने पीछे से गोली मार दी थी। संजय की पीठ में गोली लगी और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। पुलिस संजय को अस्पताल ले गयी। वहां संजय ने अपने बयान में पत्नी पर आरोप लगाया। पुलिस ने जांच शुरू की तो नीता को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ के बाद नीता ने पूरा राज उगल दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुये बताया कि संजय को सिर्फ इसलिये कत्ल किया जा रहा था क्योकि उसे नीता पसंद नहीं करती थी। उसे फिल्मी हीरो जैसा पति चाहिये था लेकिन उसे अपने से 20 साल बड़े लुंगी वाले हलवाई से शादी करनी पड़ी थी। जब पुलिस ने संजय से नीता का सामना कराया तब भी नीता ने कहा मुझे कोई अफसोस नहीं। मुझे ये पसंद नहीं।

डेढ़ लाख में दी थी सुपारी
एसपी गंगापार सुनील सिंह ने बताया की संजय की पत्नी नीता मौर्या ने अपने प्रेमी शिवपूजन के साथ संजय की हत्या का प्लान बनाया था। शिवपूजन ने नवाबगंज के हिस्ट्रीशीटर गुड्डू उर्फ घोड़ा को संजय की हत्या के लिए डेढ़ लाख रुपये की सुपारी दी थी। एडवांस में 50 हजार रुपये दिए गए थे। घोड़ा ने प्रतापगढ़ से दो शूटर अरमान और सुनील को बुलाया था जिन्होंने संजय को गोली मारी थी। फिलहाल संजय अब ठीक है। जल्द ही वह स्वस्थ हो जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+