इमाम के साथ मिलकर महिला ने की सास की हत्या, हादसा दिखाने के लिए छत से फेंका

तीन दिन बाद जुबैर ने जब पत्नी से सख्ती से पूछा तो वो टूट गई और उसने सारा राज उगल दिया।

रामपुर। रामपुर के स्वार थाना क्षेत्र में सास-बहू के बीच का झगड़ा आखिरकार खूनखराबे तक जा पहुंचा। बहू ने चुपचाप क्षेत्र के मस्जिद के इमाम के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी और उसे हादसा दिखाने के लिए सास को छत से फेंक दिया। पति ने इमाम के साथ नाजाएज संबंधों का आरोप लगाते हुए पत्नी और इमाम के खिलाफ तहरीर दी है। इस पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Woman murder her Mother in law with Imam for illicit relationship

पेड़ू गांव के मझरा में 65 वर्षीय शेरबानो की तीन दिन पहले मौत हो गई, जिसे छत से गिरना बताया जा रहा था। वृद्धा का बेटा जुबैर देहरादून में पेंटिंग का काम करता है और उसकी पत्नी शहाना अपनी सास के साथ रहती थी। अक्सर सास-बहू के बीच झगड़े होते थे। इसी कड़ी को जोड़ते हुए तीन दिन बाद तीजे की फातिहा के बाद जुबैर ने जब पत्नी से सख्ती से पूछा तो वो टूट गई और उसने सारा राज उगल दिया।

जुबैर के मुताबिक पत्नी शहाना ने कुबूला है कि उसके गांव की मस्जिद में इमामत करने वाले मोहम्मद अली के साथ नाजायज रिश्ते हैं और वो अक्सर लड़ाई-झगड़े खत्म करने के लिए उसे तावीज भी देता था। जुबैर ने आरोप लगाया कि दोनों ने मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी और उसे हादसा दिखाने के लिए छत से फेंक दिया। जुबैर की तहरीर के आधार पर क्षेत्र की पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+