पति को तलाशने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, खेत के किनारे लहूलुहान पड़ी मिली लाश

बहराइच. यूपी के बहराइच जिले में एक महिला को बाघ ने नोंचकर मार डाला। वह महिला घर से अपने पति को तलाशने निकली थी। उसका पति शौच को बाहर गया था, काफी देर तक नहीं लौटा तो महिला उसे खोजने लगी। हालांकि, काफी देर बाद वह भी नहीं लौटी। मंगलवार की सुबह गांववालों को जंगल से सटे खेत के पास से महिला की लाश बरामद हुई। उस पर बाघ के हमले के निशान थे। शरीर से खून बह रहा था।

50 वर्षीय महिला पार्वती को बाघ ने अपना निवाला बना लिया

50 वर्षीय महिला पार्वती को बाघ ने अपना निवाला बना लिया

गांववालों ने पुलिस को सूचन दी। सूचना पर सुजौली थाना प्रभारी राम जी यादव ने वहां पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। संवाददाता ने बताया कि थाना सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कारीकोट के मजरा नारायण टाड़ा गांव निवासी 50 वर्षीय महिला पार्वती को बाघ ने अपना निवाला बना लिया। यह घटना सोमवार की है, जब पार्वती शौच के लिए गए अपने पति को उसके देर शाम तक घर न लौटने पर उसकी तलाश में निकली।

देर रात घर लौटा पति

देर रात घर लौटा पति

देर रात घर लौटे पति खरपत्तू ने अपनी पत्नी के बारे में अपने परिवार के लोगों से पूछा तो परिवार के लोगों ने बताया कि वह उसकी तलाश में शाम को ही घर से निकली थी। सुबह तक महिला का कुछ भी पता न लगने पर घर वालों ने गांव के लोगों की सहायता से उसकी तलाश में जुट गए। इस दौरान जंगल से सटे खेत के किनारे से महिला का छत-विछत शव पड़ा दिखाई दिया। बाद में थाना प्रभारी रामजी सिंह ने परिजनों का बयान दर्ज किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल

परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल

मृतक महिला के पति का कहना है कि वह दोपहर में गांव के किनारे शौच के लिए गया हुआ था तभी वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे पकड़ कर रेंज कार्यलय ले गए थे। देर तक घर न लौटने पर उसकी पत्नी उसी के तलाश में निकली थी। घटना से परिवार के लोगों में मातम छाया हुआ है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+