बेटे ने पुजारी के साथ मां को हमबिस्‍तर देखा, 'गंदा रिश्‍ता' छिपाने की खातिर मां ने सुपारी दे करा दी हत्‍या

नोएडा। दिल्‍ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आप सन्‍न रह जाएंगे। इतना ही नहीं पुलिस ने जब मामले का खुलासा किया तो वो भी ये जानकर हैरान रह गई कि एक मां ऐसा कैसे कर सकती है और वो भी सिर्फ इसलिए ताकि वो अपने 'अवैध रिश्‍ते' को जारी रख सके। ग्रेटर नोएडा के दादारी में अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे बेटे की मां ने सुपारी देकर निर्मम हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उसने बेटे के मौत की कीमत 35 हजार रुपये तय किया और शातिर हत्यारों को कॉट्रेक्ट दे दिया था। विस्‍तार से जानिए पूरा मामला

गला रेतकर की गई थी हत्‍या

गला रेतकर की गई थी हत्‍या

दादरी थाना इलाके के कोट गांव के पुल के पास 18 जून 2018 को एक युवक की लाश मिली थी। युवक की बहुत ही निर्मम तरीके से गर्दन रेतकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर शव की पहचान लुहारली गांव के अंशुल के रूप में की थी। पुलिस की जांच कई दिशा में चली। लेकिन बारीकी से जांच करने पर शक की सुई मां और उसके अवैध संबंध की तरफ घूम गई। जिस पर पुलिस ने काम करना शुरू किया।तो बड़ी सफलता हाथ लगी और मामले का खुलासा हो गया।

बेटे ने मां को तांत्रिक बाबा के साथ हमबिस्‍तर देख लिया और...

बेटे ने मां को तांत्रिक बाबा के साथ हमबिस्‍तर देख लिया और...

लुहारली गांव की रहने वाली एक महिला के गांव के पास ही बने एक मंदिर के पुजारी से अवैध संबंध हो गए। दोनों के अवैध संबंध की दास्तान पूरे गांव को पता लग गई। इसके बाद 20 वर्षीय बेटे अंशुल ने मां को पुजारी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया।उसने मां का विरोध किया।अपने अवैध संबंधों में बांधा बनने पर मां ने अपने दामाद के साथ मिलकर 35 हजार रुपये में बेटे की जान की बोली लगा दी और कॉन्ट्रेक्ट मर्डर की पूरी दास्तान अपने दामाद समेत पुजारी और अन्य 2 लोगों के साथ मिलकर रच डाली

आरोपियों ने कबूला जुर्म

आरोपियों ने कबूला जुर्म

वारदात के खुलासे के बाद पुलिस भी कॉन्ट्रैक्ट किलिंग की असलियत जानकर सन्न रह गई। मृतक की मां के साथ उसका संगा जीजा भी इसमें शामिल मिला। फिलहाल पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+