मेरठ: पहले किया खुलेआम ऐलान, फिर घर में घुसकर मारी मां-बेटे को गोली, मौत

मेरठ। यूपी के मेरठ में बदमाशों ने एक महिला और उसके पुत्र की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची यूपी पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। बताया जाता है कि पति की हत्या के मामले में बृहस्पतिवार को मां-बेटे की कोर्ट में गवाही थी जिसके चलते आरोपियों ने गवाही से पहले ही दोनों के खात्मे का ऐलान किया था।

कोर्ट में गवाही थी हत्या की वजह

कोर्ट में गवाही थी हत्या की वजह

साल 2016 में एक जमीनी रंजिश में मेरठ के शोर इलाके के रहने वाले नरेंद्र की हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक नरेंद्र के ही सगे भाई मांगे, और उसके दोनों भतीजों मालू और शिव के नाम से नामजद मुकदमा दर्ज किया। आरोपी मालू को पुलिस ने जेल भेज दिया था जबकि मांगे सहित अन्य कई आरोपी अब तक फरार है। इसी मुकदमे में मृतक नरेंद्र की पत्नी, निछत्तर कौर और बेटा लविंदर भोलू गवाह थे।

मां-बेटे को देनी थी कोर्ट में गवाही

मां-बेटे को देनी थी कोर्ट में गवाही

गुरुवार को इस मामले में दोनों की कोर्ट में गवाही होनी थी। मिली जानकारी के मुताबिक गवाही से पहले फरार आरोपियों ने दोनों मां-बेटे को धमकी देते हुआ खुलेआम ऐलान किया था कि अगर वे कोर्ट में गवाही देने गए तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। बुधवार को निछत्तर कौर अपने घर के बाहर चारपाई पर बैठी हुईं थी, इसी दौरान हमलावरों ने गोलियां बरसाकर उसकी हत्या कर दी।

घटना का वीडियो आया सामने

घटना का वीडियो आया सामने

वही बलविंदर को कार से जाते समय गांव के रास्ते में गोली से भून दिया। मां बेटे की हत्या कर हत्यारे फरार हो गए घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद पुलिस बल के साथ अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन कोई ग्रामीण मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बंदूकधारी हमलावर निछत्तर पर गोलियां बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+